Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Guna: पिता ने हैवानियत की सारी हदें की पार, 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर कुएं में फेंका

मध्य प्रदेश के गुना में एक आठ वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि मासूम की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पिता अपनी बेटी की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। लापता होने से पहले लड़की को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 16 Sep 2024 05:01 AM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के गुना में आठ साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में अपनी आठ वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर ने आशंका जताई है कि हत्या से पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बच्ची का शव एक हाथ और एक पैर पत्थर से बंधा हुआ था। बच्ची का शव एक कुएं से मिला था। बच्ची तीन दिन पहले लापता हुई थी। शव जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर चचौड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में मिला।

बेटी की तलाशी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था पिता

चाचौड़ा पुलिस थाने के प्रभारी मचल सिंह मंडेलिया ने जानकारी दी कि इस बात का संदेह है कि लड़की के पिता ने ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया है क्योंकि वो अपनी बेटी की तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। लापता होने से पहले लड़की को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था।

हिरासत में लड़की का पिता

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया। मंडेलिया ने बताया कि पुलिस ने रविवार सुबह लड़की के अंतिम संस्कार के बाद उसके पिता को हिरासत में ले लिया।  पिता ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने लड़की की हत्या कर दी और उसके हाथ-पैर को पत्थर से बांधकर तौलिए से उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: Indore Accident: BMW ने स्कूटी को मारी टक्कर, हवा में उछली दो लड़कियां; दर्दनाक मौत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर