Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gwalior Accident News: ग्वालियर में बस और ट्रैक्टर की टक्कर, 16 लोग घायल; 2 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मल्लगढ़ा रोड के पास तेज रफ्तार बस और मजदूरों से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए। इसमें 12 मजदूर और 4 यात्री शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:58 AM (IST)
Hero Image
Gwalior Accident News: ग्वालियर में बस और ट्रैक्टर की टक्कर

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। Gwalior Accident News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मल्लगढ़ा रोड के पास तेज रफ्तार बस और मजदूरों से भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए। इसमें 12 मजदूर और 4 यात्री शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

मुरैना से यात्रियों से भरी बस ग्वालियर की ओर आ रही थी। जबकि ट्रेन से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरे मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर मुरैना की ओर जा रहा था। मल्लगढ़ा रोड के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। इसके बाद बस पलट गई। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार, पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर फोर्स के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हादसे में घायल हुए कई लोग

इस हादसे में हरजू बाथम निवासी झांसी, रामकुमार निवासी ललितपुर, रामकिशन निवासी झांसी, रमादेवी निवासी झांसी, राजकुमारी निवासी झांसी, मूलचंद्र निवासी झांसी, कालीचरण निवासी धर्मपुरा निवाड़ी, गुड्डी देवी निवासी धर्मपुरा, पूजा निवासी झांसी, चंदु उर्फ चंद्रभान निवासी झांसी, दुर्गप्रसाद निवासी झांसी, रोहित निवासी झांसी, प्रदीप गुर्जर, जसवंत, प्रदीप और रणवीर शामिल हैं।

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, कथित रूप से यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। यात्रियों ने बताया कि वह तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था। मोड़ पर भी गति धीमी नहीं की। जिसके कारण यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- Hindi News Today: PM मोदी सूरत में करेंगे दो न्यूक्लियर प्लांट का उद्घाटन, कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए किया आमंत्रित


यह भी पढ़ें- Video: भारतीय सेना ने दिल जीत लिया, बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटकों को बचाया; माइनस डिग्री तापमान पर भारी दिखा जजबा