Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolkata Murder Case: 'काम पर लौटें हड़ताली डॉक्टर', मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

Kolkata Murder Case कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ मध्य प्रदेश में शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल मामले की हाईकोर्ट ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने सभी डॉक्टरों को काम पर लौटने का निर्देश दिया। नरसिंहपुर जिले के रहने वाले अंशुल तिवारी ने हड़ताल के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से भी जवाब मांगा था।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 17 Aug 2024 03:26 PM (IST)
Hero Image
डॉक्टरों की हड़ताल पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने की सुनवाई।

पीटीआई, जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शनिवार को डॉक्टरों को हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटने का निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह की खंडपीठ ने हड़ताल को चुनौती देने वाली नरसिंहपुर जिले के रहने वाले अंशुल तिवारी की याचिका पर सुनवाई की।

यह भी पढ़ें: RG कर अस्पताल में हिंसा के बाद बड़ा फेरबदल, 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला

डॉक्टरों को अपनी शिकायत पेश करने का निर्देश

याचिकाकर्ता के वकील संजय अग्रवाल और अधिवक्ता अंजू अग्रवाल ने बताया कि अदालत ने डॉक्टरों को हड़ताल वापस लेने और ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने डॉक्टरों को अपनी शिकायतें अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। हालांकि अभी विस्तृत आदेश का इंतजार है।

हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा था जवाब

बता दें कि उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर कोलकाता के एक अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या व तोड़फोड़ के विरोध में 17 अगस्त को डॉक्टरों की हड़ताल पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था।

आईएमए ने किया ओपीडी बंद करने का एलान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करने का एलान किया था। मगर इस बीच शुक्रवार से ही मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाओं को रोककर काम बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे IMA अध्यक्ष, बोले- प्रधानमंत्री का हस्तक्षेप करने का ये सही समय

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर