Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मध्य प्रदेश: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी, 'अत्याचारी हो या बलात्कारी कोई बख्शा नहीं जाएगा'

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपराधियों को चेतावनी दी है। मिश्रा ने कहा कि चाहे अतिक्रमणकारी हो या दुराचारी या फिर बलात्कारी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में भय का वातावरण नहीं बनने दिया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Fri, 16 Dec 2022 03:44 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश: अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी

बुरहानपुर, जागरण न्यूज नेटवर्क। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपराधियों को चेतावनी दी है। मिश्रा ने कहा कि चाहे अतिक्रमणकारी हो या दुराचारी या फिर बलात्कारी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि नरोत्तम शुक्रवार को कामायनी एक्सप्रेस से बुरहानपुर पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए थे।

भय का वातावरण नहीं बनेगा

बुरहानपुर जिले के बाकड़ी गांव में फैली अतिक्रमणकारियों की दहशत और उनके डर से 50 परिवारों के गांव छोड़ देने के मामले में गृहमंत्री ने कहा है कि चाहे अतिक्रमणकारी हो दुराचारी हो या बलात्कारी हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और शिवराज सिंह की सरकार है। भय का वातावरण बनने नहीं दिया जाएगा।

पटेरिया ने क्यों दिया ऐसा बयान- गृह मंत्री

वहीं, जेल में बंद कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को खूंखार कैदियों के बीच रखे जाने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष से पूछें कि उनके पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री के विषय में इतना गंभीर बयान क्यों दिया। इसके बाद गृह मंत्री सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें:

पहली बार भारतीयों की बचत का आधे से ज्यादा हिस्सा शेयर, बीमा और म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय उत्पादों में

Fact Check : पीएम मोदी ने कैमरे के लिए एकनाथ शिंदे को नहीं हटाया पीछे, आधी-अधूरी क्लिप वायरल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर