Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sagar News: यात्रियों पर गर्म चाय गिरने से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कूदने पर दो लोगों की मौत; तीन घायल

Sagar News गोरखपुर से पुणे जा रही पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों के ऊपर गर्म चाय गिरने से तीन यात्री झुलस गए। कोच के अंदर अफरातफरी मचने के बाद कई लोग धक्का-मुक्की करने लगे जिसके बाद दरवाजे पर बैठे दो यात्री नीचे गिर गए। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वेंडर को हिरासत में ले लिया गया है।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 26 Jul 2024 09:39 PM (IST)
Hero Image
घटना स्‍थल पर मुआयना करने पहुंची आरपीएफ की टीम।

जागरण न्यूज नेटवर्क, सागर। मध्य प्रदेश के सागर में गोरखपुर से पुणे जा रही पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों के ऊपर चाय गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। तीन यात्री झुलस गए और धक्का मुक्की होने से दरवाजे पर बैठे दो यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। दोनों की मौत हो गई।

गर्म चार गिरने से तीन लोग झुलसे

पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (15029) शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बीना के नजदीक करोंदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक वेंडर चाय बेचने के लिए जनरल कोच में आया। वेंडर की लापरवाही से थर्मस का ढक्कन खुल गया, जिससे गर्म चाय नीचे सो रहे विश्वनाथ निवासी निवासी गोंडा, मनीष निवासी महाराजगंज और दीपक निवासी गोरखपुर के ऊपर गिर गई, जिससे तीनों झुलस गए।

कोच के अंदर मची अफरा-तफरी

कोच के अंदर अफरातफरी मच गई। धक्का-मुक्की में दरवाजे पर बैठे दो यात्री नीचे गिर गए। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वेंडर को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः

SEBI ने विजय माल्या पर तीन साल के लिए लगाया प्रतिबंध, सिक्योरिटीज बाजार में कारोबार नहीं कर पाएगा भगोड़ा कारोबारी