Move to Jagran APP

'ईश्वर ने चाहा तो पंजाब-सिंध, अफगानिस्तान व ननकाना साहिब भी होंगे भारत का हिस्सा', भोपाल में बोले मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि देश विभाजन से राष्ट्र खंडित हो गया था। अब फिर अखंड भारत की दिशा में कार्य हो सकता है। ईश्वर ने चाहा तो भारत में फिर पंजाब-सिंध और अफगानिस्तान भी शामिल होंगे। ननकाना साहिब हमारे यहां होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। काल के प्रवाह में आरोह-अवरोह होता है।

By Jagran News Edited By: Anurag GuptaUpdated: Sat, 20 Jan 2024 08:47 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (फोटो: @DrMohanYadav51)

राज्य ब्यूरो, भोपाल। देश विभाजन से राष्ट्र खंडित हो गया था। अब फिर अखंड भारत की दिशा में कार्य हो सकता है। ईश्वर ने चाहा तो भारत में फिर पंजाब-सिंध और अफगानिस्तान भी शामिल होंगे। ननकाना साहिब हमारे यहां होगा। यह बात शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संत भोपाल के हेमू कालाणी स्टेडियम में हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम के दौरान कही।

'PM के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का निर्माण'

डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। काल के प्रवाह में आरोह-अवरोह होता है। समय अनुकूल नहीं था, तब आतताइयों ने गलत निगाह डाली थी। अयोध्या में सम्राट विक्रमादित्य के बनवाए श्री राम मंदिर में फिर से प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। वर्ष 1992 से चल रहे संघर्ष के बाद शुभ घड़ी आई है।उन्होंने कहा,

अयोध्या में मंदिर का बनना अखंड भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 हजार राम भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी में करीब 11 हजार रामभक्तों ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें: आमंत्रण ठुकराने वाले अभागे, परमात्मा उन्हें सद्बुद्धि दे; पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजते हुए बोले सीएम मोहन यादव

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।