Move to Jagran APP

देखकर बनाएं घूमने का प्लान, मौसम की खराबी से एक माह में 40 उड़ानें लेट; यात्री अपनी टिकट कर रहे कैंसिल

पिछले एक माह में करीब 40 उड़ानें समय से भोपाल नहीं पहुंच सकीं। इनमें इंडिगो की दिल्ली मुंबई बेंगलुरु हैदराबाद अहमदाबाद एवं रायपुर उड़ान शामिल है। इंडिगो की मुंबई उड़ान संख्या 6-ई 397 गत 26 सितंबर को 11 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची थी। यह उड़ान आमतौर पर रात्रि 915 बजे भोपाल आती है। यह हाल दिल्ली और मुंबई में खराब मौसम और वर्षा के असर के कारण बनी।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 13 Oct 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
मौसम की खराबी से एक माह में 40 उड़ानें लेट; यात्री अपनी टिकट कर रहे कैंसिल

 जेएनएन, भोपाल। मौसम की खराबी के कारण पिछले एक माह से उड़ानें समय से नहीं चल पा रही हैं। सितंबर में तो 11 घंटे तक उड़ानें देर से पहुंचीं। स्थिति यह पहुंची एक दिन तो रात की उड़ान सुबह पहुंची और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यह हाल दिल्ली और मुंबई में खराब मौसम और वर्षा के असर के कारण बनी।

अब मौसम ठीक हो रहा है। ऐसे में हवाई यातायात सामान्य होने की उम्मीद बंधी है। हालांकि अक्टूबर में भी कुछ उड़ानें डेढ़ घंटे तक विलंब से पहुंच रही हैं। आमतौर पर अगस्त में सबसे अधिक बार उड़ानें निरस्त एवं लेट होती हैं लेकिन इस बार सितंबर में सबसे अधिक बार उड़ानें देरी से पहुंची।

40 उड़ानें समय से भोपाल नहीं पहुंच सकीं

पिछले एक माह में करीब 40 उड़ानें समय से भोपाल नहीं पहुंच सकीं। इनमें इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद एवं रायपुर उड़ान शामिल है। इंडिगो की मुंबई उड़ान संख्या 6-ई 397 गत 26 सितंबर को 11 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची थी। यह उड़ान आमतौर पर रात्रि 9:15 बजे भोपाल आती है। मुंबई में वर्षा एवं तेज हवा के कारण यह उड़ान दूसरे दिन सुबह करीब 8:35 बजे भोपाल पहुंची।

एयर इंडिया की दिल्ली एवं मुंबई उड़ान भी कई बार देर से पहुंची

कई यात्रियों को यात्रा निरस्त करानी पड़ी थी। एयर इंडिया की दिल्ली एवं मुंबई उड़ान भी कई बार देर से पहुंची। वर्जन- भोपाल का मौसम सही होने के बावजूद कई बार उड़ानें विलंब से पहुंचती हैं। उड़ानों की टाइमिंग दिल्ली-मुंबई से ही तय होती है। कई उड़ानें इन दो शहरों से होकर दूसरे शहरों की ओर जाती हैं। - रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर फोटो- राजा भोज एयरपोर्ट।

शादी का झांसा देकर दोस्त ने दो साल तक किया शोषण

मध्य प्रदेश के जहांगीराबाद पुलिस थाने में एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती ब्यूटीशियन है। जिस पार्लर में युवती काम करती थी, उसी में आरोपित युवक भी काम करता था।

काम के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और आरोपित उसे घुमाने के बहाने बरखेड़ी इलाके में अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। उसने वहां युवती से संबंध बनाए और फिर शादी का झांसा देकर लगातार दो वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पूर्व आरोपित ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी युवती को मिली तो उसने आरोपित की शिकायत कर दी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें