Move to Jagran APP

Madhya Pradesh: जीतू पटवारी के पत्र ने फिर बढ़ाई कांग्रेस में हलचल, स्वयं को बताया कार्यकारी अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। विधायक जीतू पटवारी ने एक बार भी स्वयं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बताया है। जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन चुनाव के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की ही नियुक्ति की है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Thu, 09 Mar 2023 12:54 PM (IST)
Hero Image
जीतू पटवारी के पत्र ने फिर बढ़ाई कांग्रेस में हलचल

भोपाल (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। विधायक जीतू पटवारी ने एक बार भी स्वयं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बताया है। जबकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन चुनाव के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की ही नियुक्ति की है।

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति है। न तो प्रदेश का संगठन स्थिति स्पष्ट कर पा रहा है और न ही प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को केंद्रीय संगठन ने इस संबंध में कोई दिशानिर्देश दिए हैं।

पटवारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा। जिसमें स्वयं के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद का उपयोग किया गया। उन्होंने मुख्ममंत्री को ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की जानकारी देते हुए तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को राहत देने और तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने की मांग की है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी ने पटवारी के स्वयं को कार्यकारी अध्यक्ष बताए जाने पर कहा कि पटवारी वाकई में कांग्रेस के अध्यक्ष बनने लायक है, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को चुनौती दी है। वे पहले ही कह चुके हैं कि मेरी नियुक्ति राहुल गांधी ने की है और मुझे हटाए जाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि केंद्रीय संगठन ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर सकता है। अभी प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्तियां की गई हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।