Move to Jagran APP

MP News: करोड़पति निकला तकनीकी शिक्षा विभाग का जूनियर ऑडिटर; लग्जरी कार, जेवर समेत 90 करोड़ की संपत्ति बरामद

एसपी दुर्गेश राठौर एवं डीएसपी संजय शुक्ला की अगुवाई में हिंगोरानी के निवास गांधीनगर स्थित लक्ष्मीदेवी विक्योमल सराफ स्कूल चार्ली दासवानी ग‌र्ल्स स्कूल एवं प्रेरणा स्कूल में एक साथ कार्रवाई की। स्कूलों के संचालन से हिंगोरानी और उनका परिवार जुड़ा हुआ है। एक टीम ने हिंगोरानी के छोटे पुत्र मोहित के घर पर भी दबिश दी। वह पिता से अलग रहता है।

By Jagran News Edited By: Amit Singh Updated: Wed, 16 Oct 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
लोकायुक्त की छह टीमों ने भोपाल में की छापेमार कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग का जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर बुधवार को उसके निवास एवं तीन स्कूलों में छापा मार कर करीब 90 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की। टीम ने सोने-चांदी के आभूषण, हीरे के हार-अंगुठियां, लाखों रुपये नकद एवं करोड़ों रुपये की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी।

बढ़ सकता है बरामद संपत्ति का आंकड़ा

डीएसपी संजय शुक्ला ने कहा कि आंकलन पूरा होने के बाद अर्जित संपत्ति की कीमत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हिंगोरानी मुख्यमंत्री मेधावी योजना के कार्यालय में कार्यरत है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार हिंगोरानी व उसके परिवारजनों के नाम पर संपत्ति एवं व्यय वैध स्त्रोतों से अर्जित आय से अधिक हैं। इसी आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

सुबह चार बजे से जारी है कार्रवाई

छह टीमों ने सुबह चार बजे से देर शाम तक एसपी दुर्गेश राठौर एवं डीएसपी संजय शुक्ला की अगुवाई में हिंगोरानी के निवास, गांधीनगर स्थित लक्ष्मीदेवी विक्योमल सराफ स्कूल, चार्ली दासवानी ग‌र्ल्स स्कूल एवं प्रेरणा स्कूल में एक साथ कार्रवाई की। स्कूलों के संचालन से हिंगोरानी और उनका परिवार जुड़ा हुआ है। एक टीम ने हिंगोरानी के छोटे पुत्र मोहित के घर पर भी दबिश दी। वह पिता से अलग रहता है। हिंगोरानी के निवास पर चार लग्जरी कारें एवं दो पहिया इलेक्टि्रक वाहन भी मिले हैं।

स्कूल से मिली देसी पिस्तौल

छापे के दौरान टीम को प्रेरणा स्कूल से देसी पिस्तौल बरामद होने के बाद पुलिस ने हिंगोरानी के पुत्र नीलेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हिंगोरानी लक्ष्मीदेवी विक्योमल सराफ स्कूल प्रबंध समिति के सचिव हैं। उसका एक पुत्र समिति का संचालक एवं दूसरा प्रशासनिक अधिकारी है। बहू स्कूल की कर्मचारी है। बहू-बेटे स्कूल से वेतन लेते हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।