Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अगले सीजे होंगे न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश

दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वर्तमान में वे दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। कॉलेजियम ने अपनी अनुशंसा में कहा कि ऑल इंडिया सीनियोरिटी लिस्ट ऑफ हाई कोर्ट जजेस की सूची में जस्टिस कैत पांचवें स्थान पर हैं। वे वर्तमान में मप्र हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा से भी वरिष्ठ हैं।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 12:00 AM (IST)
Hero Image
वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे

 जेएनएन, जबलपुर। दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को उनके नाम की अनुशंसा की है।

इससे पूर्व 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा के न्यायमूर्ति जीएस संधावालिया को मप्र हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की थी। उस आदेश को संशोधित करते हुए अब जस्टिस कैत का नाम मप्र हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए अनुशंसित किया है। न्यायमूर्ति कैत अनुसूचित जाति के हैं और वर्तमान में वे दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।

कॉलेजियम ने अपनी अनुशंसा में कहा कि ऑल इंडिया सीनियोरिटी लिस्ट ऑफ हाई कोर्ट जजेस की सूची में जस्टिस कैत पांचवें स्थान पर हैं। वे वर्तमान में मप्र हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा से भी वरिष्ठ हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर