Move to Jagran APP

Kamal Nath ने मीडिया पर फोड़ा भाजपा में जाने की अटकलों का ठीकरा, बोले- मैंने कब कहा था कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं

Kamal Nath MP Politics हाल ही में कमल नाथ के भाजपा में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। इन चर्चाओं को बल इस बात से भी मिला था कि कमल नाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली चले गए थे। इस बीच कमल नाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। वह अन्य कार्यक्रमों भी शामिल हुए।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Tue, 27 Feb 2024 06:43 PM (IST)
Hero Image
कमल नाथ ने कहा कि मैंने कब कहा था कि मैं भाजपा में जा रहा हूं। (File Photo)

जेएनएन, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार सुबह अपने गृह जिले छिंदवाड़ा पहुंचे। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने कब कहा था कि मैं भाजपा में जा रहा हूं? जो भी चर्चाएं चल रही थीं, वे मीडिया चला रही थी। इस अटकल का खंडन नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खंडन भी मीडिया को ही करना चाहिए।

कमल नाथ के भाजपा में जाने की चर्चाएं

बता दें करीब 10 दिन पहले कमल नाथ के भाजपा में जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। इन चर्चाओं को बल इस बात से भी मिला था कि कमल नाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली चले गए थे। इस बीच कमल नाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। वह अन्य कार्यक्रमों भी शामिल हुए।

जल्द जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

कमल नाथ ने बीजेपी में जाने की अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि क्या तुमने कभी मेरे मुंह से यह सुना है कि मैं भाजपा में जा रहा हूं? क्या मैंने कोई संकेत दिए? कुछ नहीं। यह सब बातें आप (मीडिया) कह रहे हैं और कोई नहीं कह रहा है। आपको इसका खंडन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।