Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan 2022: सावन में इस तरह से घर में रखें मोर पंख, होगा धन लाभ दूर होंगे ग्रह दोष

Mor pankh ke Upay ज्‍योतिष और वास्‍तु शास्‍त्र में मोर पंख को काफी खास माना गया है। ऐसी मान्‍यता है कि इसके उपाय करने से आर्थिक तंगी नजर दोष और ग्रह दोष दूर होते हैं। साथ ही भगवान शिव के साथ भगवान विष्‍णु की कृपा भी बनी रहती है।

By Babita KashyapEdited By: Updated: Sun, 24 Jul 2022 12:20 PM (IST)
Hero Image
Sawan 2022: मोर पंख के उपाय से आर्थिक तंगी, नजर दोष और ग्रह दोष दूर होते हैं।

नई दिल्‍ली, जागरण आनलाइन डेस्‍क। भगवान श्री श्रीकृष्ण का प्रिय मोर पंख का ज्‍योतिष और वास्‍तु शास्‍त्र में खास महत्‍व है। ऐसी मान्‍यता है कि यदि सावन माह में मोर पंख से संबंधित उपाय किए जाये तो भगवान शिव के साथ भगवान विष्‍णु की कृपा भी बनी रहती है।

ऐसा कहा जाता है कि मोर पंख के उपाय से आर्थिक तंगी, नजर दोष और ग्रह दोष दूर होते हैं। 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। आइए आपके बताते हैं मोर पंख के कुछ उपाय।

ग्रह दोष दूर करने के उपाय

यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में कोई ग्रह दोष हो तो उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के उपाय करने चाहिए। ग्रह दोष दूर करने के लिए मोर पंख का उपाय कारगर है। इसके लिए हाथ में मोर पंख लेकर अशुभ ग्रह से संबंधित मंत्र का 108 बार जाप करें। फिर पंख पर गंगाजल छिड़क कर पूजा घर में रख दें।

धन लाभ के लिए

धन प्राप्ति के लिए मंदिर में मोर पंख रखकर भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करें। फिर तिजोरी में रख दें। धन की आवक बढ़ेगी।

शत्रुओं पर विजय पाने का उपाय

शत्रुओं पर विजय पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी के सिर से मोर पर सिंदूर लेकर उसके साथ शत्रु का नाम लिखें। अब मोर पंख को रात भर पूजा स्थल पर रख दें। अगले दिन सुबह इसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें

बुरी नजर से बचाता है मोर पंख

बुरी नजर के कारण किए जा रहे काम बिगड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए चांदी के ताबीज में मोर पंख लगाएं। इसे रोज सिर के पास रखकर सोएं। बुरी नजर से बचने के लिए यह उपाय कारगर है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्रियों/गणनाओं की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह सूचना विभिन्न माध्यमों से सूचना/ज्योतिषियों/पंचांगों/प्रवचनों/धार्मिक विश्वासों/शास्त्रों के संकलन द्वारा आपको भेजी गई है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना है, पाठकों या उपयोगकर्ताओं को इसे केवल जानकारी के रूप में लेना चाहिए। इसके अलावा, किसी भी तरह से इसके उपयोग के लिए उपयोगकर्ता या पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।'

यह भी पढ़ें -

Nag Panchami 2022: 2 अगस्‍त को मनायी जाएगी नाग पंचमी, पूजा के समय भूल कर भी न करें ये काम