Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना का विस्तार, दूसरे चरण में छह लाख से अधिक महिलाएं शामिल

मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना का विस्तार करने जा रही है। योजना के विस्तार के बाद प्रदेश में अब एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में 21 और 22 वर्ष आयुवर्ग की चार लाख 77 हजार 199 महिलाओं और ट्रैक्टर मालिक परिवारों की एक लाख 26 हजार 80 महिलाओं को इस योजना के तहत पैसे मिलेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 22 Aug 2023 09:21 PM (IST)
Hero Image
लाडली बहना योजना के विस्तार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंजूरी दी। (फाइल फोटो)

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना का विस्तार करने जा रही है। योजना के विस्तार के बाद प्रदेश में अब एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

दूसरे चरण में कितनी महिलाएं शामिल?

जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 21 और 22 वर्ष आयुवर्ग की चार लाख 77 हजार 199 महिलाओं और ट्रैक्टर मालिक परिवारों की एक लाख 26 हजार 80 महिलाओं को इस योजना के तहत पैसे मिलेंगे।

कब मिलेंगे दूसरे चरण के पैसे?

मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इन महिलाओं को 10 सितंबर को एक हजार रुपये की पहली किस्त मिलेगी। बता दें कि इन महिलाओं से 25 जुलाई से आवेदन प्राप्त किए गए थे। मध्य प्रदेश में फिलहाल एक करोड़ 25 लाख बहनों को जून से लाडली बहना योजना की राशि दी जा रही है।

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 22, 2023

लाडली बहना योजना का विस्तार

बता दें कि पहले योजना के लिए पात्र महिलाओं की उम्र 23 से 60 वर्ष निर्धारित की गई थी। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 और 22 आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं को भी पात्रता के दायरे में लाने की घोषणा की। वहीं, पहले चरण में चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर) की वजह से इस योजना के लाभ से वंचित रह जाने वाली महिलाओं को भी शामिल किया गया।

जानकारी के अनुसार, आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद छह लाख तीन हजार 279 महिलाएं योजना के लिए पात्र पाई गईं। 21 और 22 आयु वर्ग में सागर जिले में सबसे अधिक 19 हजार 288 बहनों ने आवेदन किया, जबकि राजगढ़ में 15 हजार 392, छतरपुर में 14 हजार 776, शिवपुरी में 14 हजार 745 बहनें योग्य पाई गईं। वहीं, सबसे कम हरदा में दो हजार 975 बहनें योजना के लिए पात्र हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर