Move to Jagran APP

16 साल की भतीजी को भगाकर ले गई लेस्बियन चाची, पहले की शादी और फिर... पुलिस ने खोले कई राज

मध्य प्रदेश के खरगोन में महिला ने नाबालिग भतीजी को कपड़े दिलाने के बहाने धामनोद और इंदौर के एक होटल ले गई। वहां महिला ने नाबालिग के साथ शादी रचा ली। इसके बाद चाची ने अपने बालों को बॉयकर स्टाइल में कटाकर लिया। इसके बाद चाची ने भतीजी के साथ सेल्फी ली। इसके बाद तकरीबन एक हफ्ते तक चाची ने नाबालिग भतीजी का यौन शोषण किया।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 02 Apr 2024 11:01 AM (IST)
Hero Image
लेस्बियन चाची ने भतीजी के साथ रचाई शादी।( फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

जेएनएन, खरगोन।  मध्य प्रदेश के खरगोन में शादी शुदा चाची ने भतीजी को अपने प्यार में फंसा लिया। खरगोन के टांडाबरूड़ थाना में एक गांव की 24 वर्षीय लेस्बियन महिला का अपनी ही नाबालिग भतीजी पर दिल आ गया। भतीजी को कपड़े दिलाने के बहाने बहला फुसला कर चाची ने शादी रचा ली।    

कपड़े दिलाने की लालच देकर भतीजी का किया अपहरण

महिला ने नाबालिग भतीजी को कपड़े दिलाने के बहाने धामनोद और इंदौर के एक होटल ले गई। वहां महिला ने नाबालिग के साथ शादी रचा ली। इसके बाद चाची ने अपने बालों को बॉयकर स्टाइल में कटाकर लिया। वहीं, उसने नाबालिग भतीजी को मंगलसूत्र और हार वगैरह भी पहना दिए। इसके बाद चाची ने भतीजी के साथ सेल्फी ली। इसके बाद तकरीबन एक हफ्ते तक चाची ने नाबालिग भतीजी का यौन शोषण किया।

महिला को किया गया गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर टांडा बरुड़ थाना में उमराखली की एक नाबालिग की गुमशुदगी और नाबालिग लड़की के अपहरण के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने पीथमपुर क्षेत्र से महिला को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया।

कई अन्य महिलाओं के साथ भी थे महिला के रिश्ते

टांडा बरुड़ थाना के प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि महिला ओंकारेश्वर में जूते-चप्पल की दुकान लगाती थी। उसके 8-10 और महिलाओं के साथ रिश्ते की जानकारी सामने आई। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

महिला की शादी करीब एक साल पहले थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। बाद में उसने अपनी 16 वर्षीय भतीजी को बहकाना शुरू कर दिया और एक महीने पहले उसके साथ भाग गई।

यह भी पढ़ें: 'जम्मू-कश्मीर पर पंडित नेहरू ने की सबसे बड़ी गलती', पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर अमित शाह ने किया ये दावा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।