Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024 Result: मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप, सत्ताधारी दल ने सभी 29 सीटें जीतीं

मध्य प्रदेश में करीब छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पाने के बाद भाजपा ने पहली बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत पाई है। स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने वर्ष 1984 में क्लीन स्वीप किया था। इस बार भाजपा सभी सीटों पर जीती है जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:00 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी उपलब्धि महाकोशल अंचल की छिंदवाड़ा सीट पर जीत रही।

राज्य ब्यूरो, जागरण, भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पाने के बाद भाजपा ने पहली बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत पाई है। स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने वर्ष 1984 में क्लीन स्वीप किया था। इस बार भाजपा सभी सीटों पर जीती है, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भाजपा की बड़ी उपलब्धि महाकोशल अंचल की छिंदवाड़ा सीट पर जीत रही। वर्ष 2019 में यहां कांग्रेस जीती थी। वर्ष 1980 से दिग्गज कांग्रेस नेता कमल नाथ का गढ़ रही यह सीट छिंदवाड़ा से उनके पुत्र नकुल नाथ चुनाव हार गए हैं। वहीं, मध्य भारत अंचल की राजगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी पराजय का सामना करना पड़ा। वह पहले भी यहां से सांसद रहे हैं, लेकिन 33 वर्ष बाद उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा।

मध्य भारत अंचल की ही विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए। ग्वालियर-चंबल अंचल की हाट सीट गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव जीत गए। बुंदेलखंड अंचल की खजुराहो सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की है। अच्छी पकड़ वाले ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस को करारी हार मिली है। पार्टी की यहां सभी उम्मीदें धराशायी हो गईं।

मध्य प्रदेश में अंचलवार चुनाव परिणाम

(सभी पर भाजपा की जीत) मध्य भारत (पांच)- भोपाल, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूलमालवा- निमाड़ (आठ)- इंदौर, धार, रतलाम, मंदसौर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवासग्वालियर-चंबल (चार)- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुनामहाकोशल (चार) - जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट विंध्य (चार) - रीवा, सतना, सीधी, शहडोलबुंदेलखंड (चार) - खजुराहो, दमोह, सागर, टीकमगढ़

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें