Move to Jagran APP

Lok sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप, पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने आठ लाख से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

Lok Sabha Election Result 2024 मध्य प्रदेश में करीब छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पाने के बाद भाजपा ने पहली बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत पाई है। स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने वर्ष 1984 में क्लीन स्वीप किया था। इस बार भाजपा सभी सीटों पर जीती है जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Published: Tue, 04 Jun 2024 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:59 PM (IST)
मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप। फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में करीब छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पाने के बाद भाजपा ने पहली बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत पाई है। स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने वर्ष 1984 में क्लीन स्वीप किया था। इस बार भाजपा सभी सीटों पर जीती है, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

छिंदवाड़ा सीट पर भी भाजपा ने दर्ज की जीत

भाजपा की बड़ी उपलब्धि महाकोशल अंचल की छिंदवाड़ा सीट पर जीत रही। वर्ष 2019 में यहां कांग्रेस जीती थी। वर्ष 1980 से दिग्गज कांग्रेस नेता कमल नाथ का गढ़ रही यह सीट छिंदवाड़ा से उनके पुत्र नकुल नाथ चुनाव हार गए हैं। वहीं, मध्य भारत अंचल की राजगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी पराजय का सामना करना पड़ा। वह पहले भी यहां से सांसद रहे हैं, लेकिन 33 वर्ष बाद उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का फिर चला जादू

मध्य भारत अंचल की ही विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए। ग्वालियर-चंबल अंचल की हाट सीट गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव जीत गए। बुंदेलखंड अंचल की खजुराहो सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की है। अच्छी पकड़ वाले ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस को करारी हार मिली है। पार्टी की यहां सभी उम्मीदें धराशायी हो गईं।

मध्य प्रदेश में अंचलवार चुनाव परिणाम (सभी पर भाजपा की जीत)

  • मध्य भारत (पांच)- भोपाल, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूलमालवा
  • निमाड़ (आठ)- इंदौर, धार, रतलाम, मंदसौर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास ग्वालियर
  •  चंबल (चार)- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना
  • महाकोशल (चार) - जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट
  • विंध्य (चार) - रीवा, सतना, सीधी, शहडोल
  • बुंदेलखंड (चार) - खजुराहो, दमोह, सागर, टीकमगढ़
  1. सत्ताधारी दल ने सभी 29 सीटें जीतीं, कांग्रेस से छिंदवाड़ा सीट भी छीनी
  2. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आठ लाख से अधिक वोटों से पाई विजय
  3. गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव जीत गए
  4. राजगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हारे
  5. मध्य प्रदेश में कुल सीटें- 29

2019 का परिणाम

भाजपा-28, कांग्रेस-01

2024 का परिणाम

भाजपा- 29, कांग्रेस-00

  • मालूम हो कि इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में आठ जनसभाएं और दो रोड-शो की। जबलपुर (रोड-शो), बालाघाट, पिपरिया (होशंगाबाद), दमोह, सागर, हरदा (बैतूल), भोपाल(रोड-शो), मुरैना और खरगोन। सभी सीटें भाजपा की झोली में।
  • राहुल गांधी ने पांच सभाएं की थींमंडला, शहडोल, भिंड, खरगोन और रतलाम- सभी में कांग्रेस हारी

यह भी पढ़ेंः

Lok sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश में इस बार भी गेम चेंजर साबित हुई 'लाड़ली बहना योजना', भाजपा ने भेदा कमलनाथ का किला

Lok Sabha Result 2024: इंदौर में रच गया इतिहास, भाजपा प्रत्याशी लालवानी देश में रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार मतों से जीते


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.