Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Board Result 2023 : सोमवार को आएंगे मध्य प्रदेश बोर्ड की पांचवीं और आठवीं कक्षा के परिणाम

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा कराई थी परिणाम जारी करने को लेकर रविवार शाम तक सभी तैयारियां कर ली है।

By Jagran NewsEdited By: Shashank MishraUpdated: Sun, 14 May 2023 09:47 PM (IST)
Hero Image
परिणाम सोमवार को दोपहर 12.30 बजे जारी किए जाएंगे।

भोपाल, जेएनएन। पांचवीं, आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर हुई वार्षिक परीक्षा के परिणाम सोमवार को दोपहर 12.30 बजे जारी किए जाएंगे। जिन्हें राज्य शिक्षा केंद्र की अधिकृत वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। उक्त परीक्षा में 87 हजार शासकीय, 24 हजार अशासकीय और एक हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के परिणाम 20 मई के बाद घोषित होने की संभावना है।

परिणाम जारी करने को लेकर रविवार शाम तक सभी तैयारियां हुई पूरी

राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा कराई थी, परिणाम जारी करने को लेकर रविवार शाम तक सभी तैयारियां कर ली है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परिणाम जारी करेंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर