Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Madhya Pradesh CM: एक्शन में मोहन यादव, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक; बोले- हमारी शान पुलिस के जवान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस के जवान हमारे राज्य की शान हैं। आपके समर्पण सतर्कता और साहस से ही मध्य प्रदेश शांति का टापू बन सका है। प्रदेश के विकास और नागरिकों का जीवन उत्कृष्ट बनाने में भी आपका अहम योगदान है।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 15 Dec 2023 08:51 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक (फोटो: @CMMadhyaPradesh)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से मोहन यादव एक्शन मोड पर है। उन्होंने एक के बाद एक कई बड़े निर्णय लिए। इस बीच, मुख्यमंत्री यादव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की और अहम निर्देश दिए।

क्या कुछ बोले CM यादव?

बकौल एजेंसी, मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मैं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुआ। मुझे संतोष है कि वे (पुलिस विभाग) अपना काम अच्छे ढ़ंग से कर रहे हैं... भविष्य में विकास के कई काम, थानों की सीमा बदलना, भविष्य में विस्तार के लिए भवन की आवश्यकता, पुलिस जवान से लेकर अधिकारियों के जीवन में कठिनाईयां और अलग-अलग मानवीय पक्षों को लेकर भी हमने सारी बातों पर विचार किया है। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2023

उन्होंने कहा कि हमने कुछ निर्णय भी किए गए हैं जैसे कुछ वाहन की जरूरत है, छोटे-छोटे फंड की जरूरत है... कुछ इस बजट में और कुछ अगले बजट में हम सारे कामों को करेंगे।

यह भी पढ़ें: मोहन यादव को MP की कमान मिलने के बाद अब केंद्र में आ सकते हैं शिवराज, केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट तेज

'MP की शान पुलिस के जवान'

मुख्यमंत्री यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, 

मध्य प्रदेश पुलिस के जवान हमारे राज्य की शान हैं। आपके समर्पण, सतर्कता और साहस से ही मध्य प्रदेश शांति का टापू बन सका है। प्रदेश के विकास और नागरिकों का जीवन उत्कृष्ट बनाने में भी आपका अहम योगदान है। आज पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान जवानों का जोश देखकर मन आनंदित है और विश्वास है कि आपके हाथों मध्य प्रदेश सदैव सुरक्षित रहेगा।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

  • पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए मौजूदा संसाधनों में बेहतर कार्य के प्रयास करें।
  • प्रत्येक तरीके के अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण हो।
  • ओरछा, उज्जैन और अन्य नगरों में धार्मिक मेलों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं।
  • जिला स्तर पर भी पुलिस बैंड हो। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाए।
  • एएसआई से एसआई स्तर के प्रमोशन समय पर हों।

(एजेंसी इनपुट के साथ)