Move to Jagran APP

MP: सास से झगड़े के बाद बहू ने खाया जहर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक घर में देवरानी-जेठानी के बीच बहस हो गई। इसके बाद सास ने भी अपनी छोटी बहू को बहुत सुनाया। सास ने अपनी छोटी बहू को गुस्से में भला-बुरा कह दिया। यहां तक कि सास ने बहू से जहर खाने के लिए भी बोल दिया। छोटी बहू ने ये बात दिल पर ले ली।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 07 Jun 2024 12:05 PM (IST)
Hero Image
MP: सास से झगड़े के बाद बहू ने खाया जहर (file photo)

डिजिटल डेस्क, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक घर में देवरानी-जेठानी के बीच बहस हो गई। इसके बाद सास ने भी अपनी छोटी बहू को बहुत सुनाया। सास ने अपनी छोटी बहू को गुस्से में भला-बुरा कह दिया। यहां तक कि सास ने बहू से जहर खाने के लिए भी बोल दिया। छोटी बहू ने ये बात दिल पर ले ली और अपने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद बहू की मौके पर मौत हो गई।

24 साल की थी मृतका

अब मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर जहर देकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। मृतका की उम्र 24 साल और नाम मालती बताया जा रहा है। मृतका को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उसने वहीं दम तोड़ दिया। बता दें कि मालती की अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी।

'सास ने बहू को दी जहर की पुड़िया'

गंभीर हालत में मृतका को अस्पताल लाया गया गया। जहरीला पदार्थ खाने से मालती की तबीयत बिगड़ी थी। इलाज के दौरान मालती ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर के कामकाज को लेकर तीनों में विवाद हुआ था। मालती का मायका राजस्थान के धौलपुर में हैं, जानकारी  मिलते की मायके पक्ष के लोग भी आ गए, जिन्होंने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मालती को उसकी सास ने ही जहर की पुड़िया लाकर दी थी और जबरन उसे जहर खिलाया गया है।

मायके पक्ष के आरोपों के बाद हेडक्वार्टर डीएसपी ने नवविवाहिता की संदिग्ध हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है।मध्यप्रदेश से इससे पहले भी घर में सास-बहू के झगड़े के कई मामले सामने आए हैं। कई बार खुदकुशी की भी खबरें इस राज्य से सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें:सास को जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोप से बहू बरी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें