Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mobile Phone Blast: चार्जिंग पर लगा था मोबाइल... कार्टून देख रहे थे बच्चे, तभी हो गया ब्लास्ट; दो घायल

चार्जिंग पर लगे मोबाइल में कुछ भी देखना खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आया है। यहां चार्जिंग में लगे मोबाइल में कार्टून देखते वक्त तेज धमाका हो गया। हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 01 Sep 2024 11:18 AM (IST)
Hero Image
छिंदवाड़ा के अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा। (फोटो- एएनआई)

एएनआई, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में मोबाइल में धमाका होने से नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र के कलकोटी देवारी गांव की है। बच्चे के पिता हरदयाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वह और उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे। धमाके में एक अन्य लड़का भी घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ड्राइवर को बंधक बना 1600 iPhones लूटे, 12 करोड़ रुपये है कीमत; दो पुलिसवालों पर गिरी गाज

कार्टून देखते वक्त हुआ धमाका

पिता के मुताबिक बच्चा अन्य लड़कों के साथ घर पर था। मोबाइल चार्जिंग पर लगा था। सभी कार्टून देख रहे थे। तभी अचानक मोबाइल में धमाका हो गया। हादसे में बच्चे की जांघ और हाथ में गंभीर चोट आई है। एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है। उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया।

बच्चे को छिंदवाड़ा किया रेफर

हरदयाल सिंह ने बताया कि घटना के वक्त वह पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी पड़ोसियों ने मामले की सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन घर पहुंचे। स्थानीय अस्पताल में जांच के बाद बच्चे को छिंदवाड़ा के अस्पताल भेज दिया गया। बच्चे के दोनों हाथों और जांघों पर चोट आई है।

सर्जिकल वार्ड भेजा गया

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डॉ. अनुराग विश्वकर्मा ने बताया कि उपचार के बाद बच्चे को सर्जिकल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। अब उसकी हालत स्थिर है। उसके पैरों और हाथों में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें:  TI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, NCW ने DGP को लिखा लेटर; तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर