Move to Jagran APP

उज्जैन में मलखंभ अकादमी जल्द होगी चालू, एमपी सीएम बोले- कुश्ती सहित अन्य सभी खेलों को दिया जाएगा बढ़ावा

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कुश्ती सहित अन्य सभी खेलों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। उज्जैन में मलखंभ अकादमी शीघ्र चालू होगी। मलखंभ के साथ जिम्नास्टिक की भी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम के ऑडोटोरियम में श्री सवारियां ग्रुप द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे।

By Jagran News Edited By: Gaurav Tiwari Updated: Fri, 11 Oct 2024 11:51 AM (IST)
Hero Image
सीएम ने दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर उज्जैन में विभिन्न पंडालों में मां भगवती का दर्शन-पूजन किया।

डिजिटल टीम, उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में जल्द ही मलखंभ अकादमी खोले जाने की घोषणा की। इसके अलावा उज्जैन के 15 अखाड़ों को दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार रात उज्जैन आए थे। इस दौरान वे क्षीरसागर स्टेडियम में श्री सांवरिया ग्रुप द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री कुछ दुर्गा पंडालों में भी गए थे जहां उन्होंने प्रदेश के निवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कुश्ती सहित अन्य सभी खेलों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। उज्जैन में मलखंभ अकादमी शीघ्र चालू होगी। मलखंभ के साथ जिम्नास्टिक की भी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम के ऑडोटोरियम में श्री सवारियां ग्रुप द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस दौरान उज्जैन के सभी 15 अखाड़ों को आवश्यक उपकरण और सामग्री के लिए 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

गुड़ी पड़वा को ‘सृष्टि आरंभ दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने गुड़ी पड़वा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष गुड़ी पड़वा का त्योहार ‘सृष्टि आरंभ दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के अफसरों से कहा है कि विक्रमोत्सव महाशिवरात्रि से गुड़ी पड़वा तक करने की तैयारी अभी से शुर कर दें, ताकि इसको अच्छी तरीके से संपन्न कराया जा सके। राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगम में विज्ञान और खगोल विषय से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित करने की बात भी सीएम ने कही।

मुख्यमंत्री ने किए मां के दर्शन

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री मां भगवती की भक्ति करते दिखे। उन्होंने नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर उज्जैन में विभिन्न पंडालों में मां भगवती का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि देवी मां की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। यही कामना करता हूं। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें