Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मध्य प्रदेश के मैहर में बड़ा हादसा, खड़े डंपर में टकराई बस; छह लोगों की मौत और कई घायल

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। वहीं मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आगे के इलाज के लिए सतना रेफर किया गया है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 29 Sep 2024 07:30 AM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के मैहर में खड़े डंपर में टकराई बस; छह लोगों की मौत

 आईएएनएस, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 20 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नादन देहात थाने के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को रात करीब 11 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही बस सड़क किनारे खड़े पत्थर लदे डंपर ट्रक से टकरा गई।

मैहर के पुलिस अधीक्षक, सुधीर अग्रवाल ने कहा कि घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आगे के इलाज के लिए सतना रेफर किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि बाकी घायलों का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें