Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indore Hit and Run: इंदौर में BMW से दो लड़कियों की जान लेने वाले गजेंद्र के खुले कई राज, हादसे की वजह सामने आई

मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से दो युवतियों की जान लेने वाले चालक के बारे में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। हादसे वाली रात वह अपने सीनियर की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहा था। भीषण हादसे के बाद भी वह पार्टी में शामिल हुआ। इसके बाद अपने घर गया और सो गया।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 17 Sep 2024 08:04 AM (IST)
Hero Image
Indore Hit and Run Case: पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा।

जागरण न्यूज नेटवर्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीएमडब्ल्यू कार हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी चालक गजेंद्र नशे में बीएमडब्ल्यू कार चला रहा था। इसी दौरान महालक्ष्मीनगर रोड पर एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार एक युवती करीब 20 फुट और दूसरी करीब 75 फुट दूर जा गिरी थी। भीषण हादसे में दोनों की जान जली गई थी।

यह भी पढ़ें: दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति को ढूंढ रही पुलिस

नशे में चला रहा था कार

जानकारी के मुताबिक बीएमडब्ल्यू कार चालक गजेंद्र ग्वालियर के सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक सरदार सिंह का पुत्र है। आरोपी को अपने सीनियर पंकज की जन्मदिन पार्टी में 12 बजे से पहले पहुंचना था। वह नशे में बीएमडब्ल्यू कार चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गैर-इरादन हत्या की धारा में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गजेंद्र तुलसीनगर में एक किराये के मकान में रहता है। हादसे के बाद वह अपने सीनियर पंकज के घर पहुंचा था। यहां पार्टी करने के बाद घर लौटा और सो गया था।

जल्दी पहुंचने के चक्कर में ली जान

जानकारी के मुताबिक जल्दी पहुंचने के चक्कर में गजेंद्र ने गलत दिशा में कार मोड़ दी थी। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद आरोपी ने साईंकृपा कॉलोनी में अपनी कार खड़ी कर भाग गया था।

युवक को कार लेने भेजा

अगले दिन सुबह क्रेन लेकर आरोपी ने एक युवक को कार लेने भेजा। मगर भीड़ देख उसकी हिम्मत नहीं पड़ी। बाद में पुलिस ने टायर से हवा निकाल दी। बाद में कार थाने लाई गई।

तुलसीनगर में रहती थी दीक्षा

दीक्षा अपनी सहेली रचना के साथ तुलसीनगर में रहती थी। रचना के मुताबिक दीक्षा टिफिन तैयार करने के बाद लक्ष्मी के साथ स्कूटी पर निकली थी। सुबह दो युवकों ने बताया कि दीक्षा का एक्सीडेंट हो गया। अस्पताल पहुंचने पर जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट की ली तलाशी, CM हिमंत हुए आग-बबूला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर