Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Cabinet Expansion: कब होगा मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार? दिल्ली में मंथन के बाद राज्यपाल से मांगा गया समय

मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? यह सवाल लगातार पूछा जा रहा था और अब इससे पर्दा उठ गया है। बता दें कि मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से समय मांगा है। मुख्यमंत्री यादव दो दिवसीय दौरे के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचे जहां पर उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

By Jagran News Edited By: Anurag GuptaUpdated: Sun, 24 Dec 2023 10:56 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो: एएनआई)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? यह सवाल लगातार पूछा जा रहा था और अब इससे पर्दा उठ गया है। बता दें कि मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से समय मांगा है।

बता दें कि राजभवन में सोमवार की दोपहर कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री यादव सोमवार की सुबह राज्यपाल से भेंट कर शपथ लेने वालों की सूची सौंपेंगे।

CM का दो दिवसीय दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री यादव दो दिवसीय दौरे के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंचे, जहां पर उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की होगी। हालांकि, कहा जा रहा है मुख्यमंत्री यादव ने भाजपा हाईकमान के साथ मिलकर मंत्रियों के नामों पर मंथन किया।

यह भी पढ़ें: पत्नी साधना संग शिवराज ने की मां नर्मदा की पूजा, बोले- भाई और मामा का रिश्ता स्थायी, पदों से इसका कोई संबंध नहीं

मंत्रियों के नाम तय

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कई दौर की चर्चा के बाद मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरे तय कर लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि मोहन मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश में है। ऐसे में 18 से 20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रीय स्तर पर मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

क्या कुछ बोले शिवराज सिंह चौहान?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। दरअसल, संवददाताओं ने शिवराज सिंह चौहान से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तो विकसित भारत बनाओ, मंत्रिमंडल जल्द ही बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, दिल्ली में मोदी और शाह से मिले मोहन यादव, कहां फंस रहा पेंच?

इंदौर प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री यादव सोमवार को इंदौर के कनकेश्वरी धाम में आयोजित कार्यक्रम में हुकमचंद मिल के मजदूरों को सांकेतिक रूप से चेक सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे।