Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP 5th 8th Result 2023 एमपी बोर्ड रिजल्ट में प्राइवेट से ज्यादा सरकारी बच्चे पास, मदरसों में आधे से ज्यादा फेल

इस साल कक्षा 5वीं के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.27 प्रतिशत है जबकि कक्षा 8वीं के छात्रों के मामले में यह 76.09 प्रतिशत है। बोर्ड ने पहली बार निजी और सरकारी दोनों स्कूलों के लिए ये परीक्षा आयोजित की थी।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Mon, 15 May 2023 11:11 PM (IST)
Hero Image
MP 5th 8th Result एमपी बोर्ड रिजल्ट में प्राइवेट से ज्यादा सरकारी बच्चे पास, मदरसों में आधे से ज्यादा फेल

MP 5th 8th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नतीजों की घोषणा की। परिणाम लिंक rskmp.in पर सक्रिय है। इस बार बोर्ड पैटर्न पर हुई पांचवीं, आठवीं परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। प्रदेश भर में कक्षा पांचवीं में 82.27 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए जबकि आठवीं कक्षा में 76.09 प्रतिशत ने सफल हुए। इस हिसाब से कक्षा पांच में 17.73 प्रतिशत और कक्षा आठ में 23.1 प्रतिशत विद्यार्थी असफल हुए हैं।

इसी तरह मदरसों में कक्षा आठवीं के 55.34 प्रतिशत और कक्षा पांचवीं 37.62 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हुए हैं। सरकारी व निजी स्कूलों के परिणाम के मुताबिक इन दोनों कक्षाओं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। खास बात यह रही कि सरकारी स्कूल के परिणाम निजी स्कूलों के मुकाबले बेहतर रहे हैं।

पिछले वर्ष पांचवीं का परिणाम 90.01 व आठवीं का 82.35 प्रतिशत रहा था। इस वर्ष असफल विद्यार्थियों की परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। परीक्षा परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। ये परिणाम स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में जारी किए।

कक्षा पांचवीं-

- 6,06,724 छात्रों में से 4,87,418 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 5,73,159 छात्राओं में से 4,83,283 छात्राएं हुईं उत्तीर्ण। - शासकीय स्कूलों का परिणाम 84.34 प्रतिशत रहा, अशासकीय स्कूलों का 79.07 प्रतिशत और मदरसा का 62.62 प्रतिशत रहा। - बालक 80.34 प्रतिशत और बालिका 84.32 प्रतिशत सफल हुए।

कक्षा आठवीं

- कक्षा आठवीं में 5,46,961 विद्यार्थियों में से 4,01,815 छात्र और 519444 छात्राओं में से 4,09,618 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। -कक्षा आठवीं के शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.38 फीसदी, अशासकीय स्कूलों का 75.78 फीसदी और मदरसा का 44.66 फीसदी रहा। - बालक 73.46 प्रतिशत और बालिका 78.86 प्रतिशत पास हुए

दिव्यांग छात्र भी रहे आगे

प्रदेश में कक्षा पांचवीं में 9,322 छात्र परीक्षा में बैठे थे, इसमें 7306 ने परीक्षा पास की। ऐसे ही कक्षा आठवीं में 8,387 परीक्षा दी और 5,402 सफल हुए। इनका परिणाम 64.41 प्रतिशत रहा।

कक्षा पांचवीं- ऐसे रहा परिणाम

स्कूल - विद्यार्थियों ने दी परीक्षा - सफल हुए- प्रतिशत सरकारी - 727759 - 613765 - 84.34 प्राइवेट - 448660 - 354767 - 79.07 मदरसा - 3464 - 2169 - 62.62 टोटल - 1179883 - 970701 - 82.27

कक्षा पांचवीं का क्षेत्रवार परिणाम

क्षेत्र सम्मिलित विद्यार्थी - पास हुए - प्रतिशत ग्रामीण- 875753 - 749501 - 85.58 शहरी- 304130 - 221200 - 72.73 ----- लड़कियां आगे... छात्र- 6,06,724 (परीक्षा दी)- 4,87,418 (पास) - 80.34 प्रतिशत छात्राएं- 5,73,159 (परीक्षा दी)- 4,83,283(पास) - 84.32 प्रतिशत

ऐसे रहे संभागवार कक्षा पांचवीं के परिणाम

संभाग - सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत- A प्लस A ग्रेड लाने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत भोपाल - 79.2 - 12.8 इंदौर - 89.0 - 10.7 ग्वालियर - 82.6 - 10.6 जबलपुर - 89.3 -17.2 उज्जैन 75.3 - 11.5 नर्मदापुरम 84.0 - 11.2 सागर 69.8 - 8.8 शहडोल 90.2 - 13.0 चंबल 87.8 - 14.6 रीवा 78.6 - 14.1

कक्षा पांचवीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 प्रमुख जिले

जिले - सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत- A प्लस A ग्रेड पाने वाले प्रमुख जिले व प्रतिशत नरसिंहपुर -98.4 - नरसिंहपुर- 27.5 डिंडौरी - 97.3 -छिंदवाड़ा- 22.1 अनूपपुर - 97.1 -सीहोर- 20.1 अलीराजपुर -95.8-मुरैना- 18.6 सीहोर -95.6-रीवा- 18.0 मंडला -95.5- मंडला- 17.4 छिंदवाड़ा -93.8-अनूपपुर- 16.5 झाबुआ -93.4-डिंडौरी- 16.3 मुरैना -92.5 - इंदौर- 16.1 बड़वानी -91.7- शाजापुर- 15.8

कक्षा आठवीं- ऐसा रहा परिणाम

स्कूल- विद्यार्थी - सफल हुए - प्रतिशत सरकारी- 6,84,971 - 5,23,151 - 76.38 प्राइवेट- 3,78,962 -2,87,178 - 75.78 मदरसा- 2,472 - 1,104 - 44.66 कुल- 10,66,405 - 8,11,433 -76.09 ------शहरी व ग्रामीण---- क्षेत्र- विद्यार्थी -सफल विद्यार्थी -प्रतिशत ग्रामीण- 7,64,125 -6,03,378 -78.96 शहरी- 3,02,280 -2,08,055 -68.83

बेटियां रही अव्वल

छात्र- 5,46,961 (परीक्षा दी)- 4,01,815 (सफल)- 73.46 प्रतिशत छात्राएं- 5,19,444 (परीक्षा दी)- 4,09,618 (सफल)- 78.86 प्रतिशत

संभागवार

संभाग- सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत -A प्लस A ग्रेड पाने वाले छात्रों का प्रतिशत भोपाल -75.9 -27.4 इंदौर -81.2 -22.1 ग्वालियर -75.7 -24.7 जबलपुर -82.9 -29.9 उज्जैन -70.2 -23.2 चंबल -83.3 -33.0 सागर -65.4 -21.0 शहडोल -82.0 -22.5 नर्मदापुरम - 75.1 -20.5 रीवा -71.8 -27.6

प्रदेश के ये 10 जिले, जिनका परिणाम अच्छा रहा

जिले- सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत -A प्लस A ग्रेड पाने में अव्वल जिले व उनका प्रतिशत डिंडौरी -95.9 - नरसिंहपुर- 45.5 नरसिंहपुर-95.4 - सीहोर) 39.0 अलीराजपुर -95.3 -मुरैना) 38.7 अनूपपुर -92.7 - रीवा) 35.1 सीहोर -92.4 - छिंदवाड़ा) 33.1 मंडला -92.3 - भोपाल 30.2 छिंदवाड़ा -89.1 - शाजापुर 30.2 बड़वानी -88.1 - भिंड 29.9 दतिया -87.9 - बालाघाट 29.4 बुरहानपुर -86.2 - ग्वालियर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें