Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: 'कांग्रेस धोखेबाज पार्टी इसने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया', सीएम शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ये कमलनाथ नकुलनाथ कह रहे थे कि बहनों के खाते में पैसा नहीं आएगा केवल चुनाव तक ही आएगा। ये कोई धोखेबाज कांग्रेस थोड़ी है यह तो शिवराज सिंह चौहान का वचन है। दुनिया की कोई ताकत लाड़ली बहनों का पैसा बंद नहीं कर सकती। कहा कांग्रेस ऐसी चक्की हो गई है कि जिसके दो पाट हो गए हैं।

By Ajay JainEdited By: Jeet KumarUpdated: Wed, 08 Nov 2023 05:15 AM (IST)
Hero Image
सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस धोखेबाज पार्टी इसने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया

जेएनएन, बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह के लिए चुनावी सभा की। यहां देर शाम को बस स्टैंड पर हुई सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों 10 तारीख को इस बार धनतेरस है, इसलिए मैंने तय किया कि, धनतेरस से पहले ही तुम्हारे खाते में खुशियों की किश्त आ जाए। सात तारीख से ही तुम्हारे खाते में पैसा आना शुरु हो जाएगा।

कांग्रेस धोखेबाज पार्टी

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, ये कमलनाथ, नकुलनाथ कह रहे थे कि बहनों के खाते में पैसा नहीं आएगा, केवल चुनाव तक ही आएगा। ये कोई धोखेबाज कांग्रेस थोड़ी है, यह तो शिवराज सिंह चौहान का वचन है। दुनिया की कोई ताकत लाड़ली बहनों का पैसा बंद नहीं कर सकती।

सीएम ने कहा कि, लाड़ली बहना योजना का पैसा अभी भी आ रहा है, धनतेरस के पहले भी आएगा। धनतेरस पर खूब खरीदी करो, दीपावली मनाओ और भाई दूज मनाओ। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस जनकल्याणकारी योजना बंद करने वाली पार्टी है और अब तो कांग्रेस कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ एक दूसरे के कपड़े फड़वा रहे हैं। कांग्रेस ऐसी चक्की हो गई है कि जिसके दो पाट हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'झूठ बोलते हैं राहुल और प्रियंका, ये किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करते हैं?' सीएम शिवराज का हमला

पाटों के बीच में जनता पिस रही है और कांग्रेसी पिस रहे हैं

आगे बोले कि एक कमलनाथ का पाट और दूसरा दिग्विजय सिंह का पाट, इन दोनों पाटों के बीच में जनता पिस रही है और कांग्रेसी पिस रहे हैं। कमलनाथ ने सवा साल में वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बना दिया था। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो हमेशा पैसों का रोना रोते थे। कहते थे मामा खजाना खाली कर गया। लेकिन भाइयो- बहनों जनता की सेवा के लिए मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं।