Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election Results: मध्य प्रदेश के 20 जिले पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त, खाता तक नहीं खोल सकी पार्टी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जहां पूरे प्रदेश में कांग्रेस को 66 सीटें मिली। वहीं मध्य प्रदेश के 20 जिलों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका। यानी कि विधानसभा चुनाव में एमपी के 20 जिले पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त हो गए। इन 20 जिलों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 05 Dec 2023 11:43 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जहां पूरे प्रदेश में कांग्रेस को 66 सीटें मिली। वहीं, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका। यानी कि विधानसभा चुनाव में एमपी के 20 जिले पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त हो गए।

एमपी के 20 जिले कांग्रेस मुक्त

इन 20 जिलों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं, इस चुनाव में छिंदवाड़ा जिले के सभी सातों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली और यहां कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही।

यह भी पढ़ेंः MP Election Result: कांग्रेस ने ईवीएम और संगठन की कमजोरी पर फोड़ा हार का ठीकरा, मध्य प्रदेश में पार्टी ने की समीक्षा बैठक

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका

तीन राज्यों की विधानसभा चुनाव में ये हार कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि कई जिले ऐसे हैं जहां कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो गई। इनमें एक है दमोह जिला। दमोह में पिछले चुनाव में कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी, इस बार वहां भी हार गई।

बता दें कि भाजपा ने एमपी के कटनी, पन्ना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर और इंदौर जिलों के सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है और इन जिलों से कांग्रेस को मुक्त कर दिया है।

इन सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन बरकरार

वहीं, नरसिंहपुर जिले में तीन सीटें कांग्रेस को मिली है और बैतूल में चार सीटों पर जीत दर्ज की। रतलाम में जहां कांग्रेस के पास एक सीट थी, इस बार वहां से भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, नर्मदापुरम, सीहोर और नीमच में भाजपा ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा।

यह भी पढ़ेंः Assembly Poll Results: कांग्रेस का 'क्षत्रपों' पर कमजोर हुआ भरोसा; राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बदलाव पर मंथन तेज