Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वायरल वीडियो पर एक्शन: होम गार्ड से बदतमीजी करने वाले डॉक्टर साहब नप गए, स्वास्थ्य मंत्री ने पद से हटाया

मध्य प्रदेश के छतरपुर के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक डॉक्टर ने होमगार्ड जवान से अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर ने होमगार्ड को अपनी हद में रहने के लिए कहा। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने डॉक्टर पर एक्शन लेते हुए उसे हटा दिया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वीडियो 12 फरवरी का है।

By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Fri, 16 Feb 2024 04:49 PM (IST)
Hero Image
होम गार्ड से बदतमीजी करने वाले डॉक्टर साहब नप गए। (फोटो, वायरल वीडियो)

पीटीआई, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक डॉक्टर ने होमगार्ड जवान से अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर ने होमगार्ड को अपनी हद में रहने के लिए कहा। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने डॉक्टर पर एक्शन लेते हुए उसे हटा दिया है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वीडियो 12 फरवरी का है। वीडियो में दिखाई देने वाले डॉक्टर का नाम अरुणेंद्र शुक्ला है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने छतरपुर जिला अस्पताल से अरुणेंद्र शुक्ला को हटाने का आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मैं कलेक्टर फलेक्टर से नहीं डरता- डॉक्टर

वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर ने होम गार्ड जवान से कहा, "मैं कलेक्टर फलेक्टर से नहीं डरता। अगर तुम मुझे धमकाओगे तो मैं तुम्हें अपने इशारों पर नचाऊंगा। अस्पताल में गुटखा चबाने के लिए मत आओ और अपनी सीमाएं मत भूलो।"

डॉक्टर ने जवान के दस्तावेजों को फेंके

इसके अलावा डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला ने होम गार्ड जवान के दस्तावेजों को फेंक दिया और उसे कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि होम गार्ड कर्मचारी अपने परिचित का सीटी स्कैन और एक्स-रे कराने के लिए अस्पताल गया था।

सार्वजनिक जीवन में इस तरह का व्यवहार असहनीय- मंत्री

मामले पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को डॉक्टर को उनके पद से ट्रांसफर करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, "सार्वजनिक जीवन में इस तरह का व्यवहार असहनीय है। डॉक्टर को उनके पद से हटा दिया गया है और मामले में आगे जांच की जाएगी।"

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: 'परिवहन सारथी' पोर्टल बार-बार हो रहा बंद, नहीं बन पा रहा ड्राइविंग लाइसेंस, एक महीने से परेशान हो रहे लोग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें