Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'हर विधायक आपके साथ खड़ा है, हम चुनौती का सामना करने के लिए तैयार', पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम उमंग सिंघार का संदेश

मध्‍य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के बीच नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा मैं हर पार्टी कार्यकर्ता को संदेश देना चाहता हूं कि हर विधायक उनके साथ खड़ा है। संख्या कम है लेकिन हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शाम को विधायक दल की बैठक होगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhinav AtreyUpdated: Mon, 18 Dec 2023 04:08 PM (IST)
Hero Image
पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम उमंग सिंघार का संदेश (फाइल फोटो)

एएनआई, भोपाल। मध्‍य प्रदेश की नई सरकार के गठन के बाद 16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार यानी 18 दिसंबर से शुरू हो गया। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत अन्य विधायकों ने पद की शपथ ली। यह सत्र चार दिनों तक चलेगा, जिसमें मोहन सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर सकती है।

सत्र के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा, "मैं हर पार्टी कार्यकर्ता को संदेश देना चाहता हूं कि हर विधायक उनके साथ खड़ा है। संख्या कम है लेकिन हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।"

शाम को होगी विधायक दल की बैठक

उमंग सिंघार ने आगे कहा, "शाम को विधायक दल की बैठक है और इसमें राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें किसानों, युवाओं आदि से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।"

पहले दो दिन विधायकों की शपथ होगी

बता दें कि चार दिनों के सत्र में पहले दो दिन विधायकों की शपथ होगी। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। राज्य की 230 सीटों में से 163 सदस्य भाजपा के हैं, इसलिए अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होगा। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिमनी से निर्वाचित नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है।

ये भी पढ़ें: MP Rail Accident: शहडोल में बड़ा रेल हादसा, कटनी-चोपन रेल मार्ग पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह डिब्बे; यातायात प्रभावित