Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP News: मंडला में गौ तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 घरों में मिले गोवंश के अवशेष; आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

देर रात पुलिस ने मंडला जिले भैंसवाही गांव में दबिश दी। यहां पर घरों की तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज से पुलिस ने जब्त किए। गौवंश वध पर 11 आरोपियों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित 11 घरों पर बुलडोजर चलाने की भी कार्रवाई की है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Sat, 15 Jun 2024 06:06 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस की छापेमारी के दौरान शुक्रवार रात कई घरों में गाय के अवशेष मिले।

जागरण न्यूज नेटवर्क, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में पुलिस और प्रशासन ने 11 आरोपियों के अवैध निर्माण घरों पर एक साथ बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर कर दिया है। कार्रवाई के लिए भैंसवाही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

क्या है मामला?

दरअसल, शुक्रवार को देर रात पुलिस ने जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में दबिश दी। यहां पर घरों की तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज व अन्य जगहों से पुलिस ने जब्त किए। गौवंश वध पर 11 आरोपियों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त कराया है। इन गोतस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 11 घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रही है।