Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP News: दोहरा हत्याकांड, पिता को दो फीट गाढ़ा और बेटे को झाड़ियों में फेंका; विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ थानाक्षेत्र में दोहरा हत्याकांड सामने आया है इसमें पिता की हत्या कर शव मक्का के खेत में दो फीट गाढ़ दिया गया। वहीं पुत्र का शव झाड़ियों में दबाकर छिपा दिया था। पुलिस ने शनिवार दोपहर दोनों शवों को बरामद किया। दोनों मृतक शुक्रवार को घर से बकरी चराने निकले थे लेकिन घर नहीं लौटने पर रात में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sat, 07 Sep 2024 09:14 PM (IST)
Hero Image
पिता को दो फीट गाढ़ा और बेटे को झाड़ियों में फेंका

जागरण न्यूज नेटवर्क, गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ थानाक्षेत्र में दोहरा हत्याकांड सामने आया है, इसमें पिता की हत्या कर शव मक्का के खेत में दो फीट गाढ़ दिया गया। वहीं पुत्र का शव झाड़ियों में दबाकर छिपा दिया था। पुलिस ने शनिवार दोपहर दोनों शवों को बरामद किया।

दोनों मृतक शुक्रवार को घर से बकरी चराने निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटने पर रात में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।इसमें 12 बकरियां के भी न मिलने की बात कही थी।

दो घंटे हाई पर चक्काजाम

इधर, पुलिस ने बताया कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया है, तो स्वजनों ने दो घंटे हाई पर चक्काजाम करने के बाद रविवार बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार प्रभुलाल पुत्र भंवरलाल केवट उम्र 80 वर्ष और मझला बेटा लक्ष्मीनारायण केवट उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड-3 राघौगढ़ रोज की तरह शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से बकरी चराने निकले थे।

लेकिन जब दोनों देर शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो स्वजनों ने उनकी तलाश की। साथ ही रात में ही पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरू की।

धारधार हथियार से की गई हत्या 

शनिवार दोपहर पुलिस को आईटीआई राघौगढ़ के पीछे मक्का के खेत में दोनों के शव मिले, जिनकी धारधार हथियार से हत्या की गई है। पिता प्रभुलाल का शव दो फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी से दबा था तो पुत्र लक्ष्मीनारायण का शव पास ही झाड़ियों में दबाकर छिपा दिया गया था।

आक्रोशित स्वजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

इधर, घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के स्वजन और समाजजन आक्रोशित हो गए। सभी ने राघौगढ़ में रामनगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बाजार भी बंद करा दिया गया। करीब आधा घंटा जाम के बाद सभी लोग भरसूला चौराहा पर नेशनल हाईवे-46 पर आ गए।

यहां महिलाएं बच्चों के साथ सड़क पर लेट गईं। इससे हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। महिलाओं का कहना था कि हमें लाश के बदले लाश चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने गरीब परिवार को आर्थिक सहायता और अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाने की बात कही।