Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Politics: वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद वशिष्ठ छह वर्ष के लिए निष्कासित, विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरोध में कार्य करने का लगा आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद वशिष्ठ को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। यह कार्रवाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने विधायक दोगने और नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अमरलाल रोचलानी की शिकायत पर की है। भाजपा प्रत्याशी से मिलकर कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए काम किया हैं और पूर्व में भी इन्होंने कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा का साथ दिया हैं।

By Jagran NewsEdited By: Jeet KumarUpdated: Mon, 08 Jan 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद वशिष्ठ छह वर्ष के लिए निष्कासित

जेएनएन, हरदा। जिले की दोनों विधानसभा सीट जीतने के बाद भी कांग्रेस ने पार्टी के विरोध में कार्य करने वालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद वशिष्ठ को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। यह कार्रवाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने विधायक डॉ रामकिशोर दोगने और नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अमरलाल रोचलानी की शिकायत पर की है।

पार्टी के खिलाफ काम करने की शिकायत की

कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक डॉ दोगने ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल को एक पत्र लिखकर पूर्व कांग्रेस सचिव प्रकाशचंद वशिष्ठ द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम करने की शिकायत की, वहीं आरोप लगाया था कि उनके द्वारा भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के पक्ष में प्रचार कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ये लगाए हैं आरोप

भाजपा प्रत्याशी से मिलकर कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए काम किया हैं और पूर्व में भी इन्होंने कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा का साथ दिया हैं। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित करने का अनुरोध करता हूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने नेता प्रतिपक्ष रोचलानी और अन्य पार्षदों को शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र वशिष्ठ को छह साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर