Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भोपाल में स्कूली छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने पर बवाल, हिंदू संगठनों में आक्रोश, बैरसिया थाने का किया घेराव

MP News भोपाल के बैरसिया में स्कूली छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने और जबरन बातचीत के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक अरमान छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजता था। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध जताते हुए थाने का घेराव किया। शेष आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

By Jagran News Edited By: Deepak Vyas Updated: Thu, 12 Sep 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
MP News: बैरसिया में विरोध प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

जेएनएम, भोपाल। भोपाल के बैरसिया इलाके में छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने और बात करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराते हुए बैरसिया थाने का घेराव किया और शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

बात करने के लिए बनाते थे दबाव

मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया थाना क्षेत्र में कुछ छात्राओं को युवक अश्लील मैसेज भेज रहे थे। यही नहीं, कई दिनों से अश्लील मैसेज भेजने के बाद वे छात्राओं पर इस बात का दबाव भी बना रहे थे कि वे बात करें। छात्राओं के मना करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि अश्लील वीडियो में काट छांट (मॉर्फ) करके ये वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इस पर छात्राओं ने बैरसिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस घटना के एक आरोपी अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

इसी बीच छानबीन में यह जानकारी लगी कि अरमान के दो अन्य साथी भी अन्य दो छात्राओं के साथ इसी तरह की हरकत कर दबाव बना रहे थे। इस घटना पर हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। साथ ही बैरसिया थाने का घेराव किया और विरोध जताते हुए बचे हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

कलेक्टर पहुंचे धरना स्थल पर, दी समझाइश

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरसिया में हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए।इसी बीच मामले को देखते हुए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और हिंदू संगठनों को समझाइश दी। एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे।

सोशल मीडिया के जरिए भेजता था अश्लील मैसेज

बैरसिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 10 वीं की छात्रा है। इसी क्षेत्र में रहने वाला युवक अरमान मंसूरी छात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील मैसेज भेज रहा था। साथ ही किशोरी के लिए अशोभनीय कमेंट्स करे हुए जबरन बात करने के लिए दबाव बनाता था। छात्रा द्व्रारा मना करने पर वह इस बात की धमकी देता था कि अश्लील वीडियो को मार्फ करके वह वायरल कर देगा।

आरोपी अरमान गिरफ्तार

इस घटना से परेशान होकर छात्रा ने घटना की पूरी जानकारी अपने परिवार के लोगों को बताई। इस पर परिवार के लोग बेटी के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर 24 साल के अरमान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: जवान को बंधक बना महिला मित्र से गैंगरेप, महू में पहले भी हुईं कई घटनाएं; 9 साल पहले 100 फौजियों ने क्यों किया था थाने पर हमला?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर