Move to Jagran APP

MP: चलती ट्रेन में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, कटनी में शौचालय के पास महिला के साथ की हैवानियत

मध्य प्रदेश (MP Physical Assault ) में चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने कथित तौर पर महिला को शौचालय के पास रोका और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि वह कैसे भी करके घटनास्थल से भागने में कामयाब रही और सतना स्टेशन पर जीआरपी को सूचित किया। इसके बाद उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 11 Dec 2023 04:47 PM (IST)
Hero Image
कटनी में शौचालय के पास महिला के साथ की हैवानियत (Image: Representative)
पीटीआई, सतना। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब महिला रविवार शाम को सतना और कटनी सेक्शन के बीच पकरिया स्टेशन पर जबलपुर-रीवा मेमू ट्रेन में चढ़ी। सतना जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप ने बताया कि घटना के सिलसिले में बांदा (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी और कटनी निवासी पंकज कुशवाह (23) को गिरफ्तार किया गया है।

महिला को शौचालय के पास रोका और फिर...

आरोपी ने कथित तौर पर महिला को शौचालय के पास रोका और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, वह कैसे भी करके घटनास्थल से भागने में कामयाब रही और सतना स्टेशन पर जीआरपी को सूचित किया। इसके बाद उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गई।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था और जब ट्रेन रीवा पहुंची तो ताला तोड़ा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, चूंकि अपराध कटनी जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में हुआ था, इसलिए मामला उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सारिका पांडे ने कहा कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP Next CM LIVE Updates: इंतजार की घड़ियां खत्म! भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, जल्द होगा मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का एलान

यह भी पढ़ें: Indore Murder Case: डबल मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल; परेशान आकर दंपती ने उठाया यह खौफनाक कदम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।