Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नारी शक्ति 63 फीसदी भागीदारी के साथ अंगदान में भी आगे, नोटो की 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में आई सामने

देश की नारी शक्ति अंगदान कर बीमारों का जीवन बचाने में भी आगे है। नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (नोटो) द्वारा देशभर में हुए अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के आंकड़े इसका प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि देश भर में उक्त अवधि में जितने किडनी प्रत्यारोपण हुए उनमें 37 प्रतिशत महिलाओं को ही किडनी मिल पाई।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
नारी शक्ति 63 फीसदी भागीदारी के साथ अंगदान में भी आगे

 जेएनएन, भोपाल। गुरुवार से आरंभ नवरात्र में देवी की आराधना अलग-अलग रूप में की जाएगी। देश की नारी शक्ति अंगदान कर बीमारों का जीवन बचाने में भी आगे है। नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (नोटो) द्वारा देशभर में हुए अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के आंकड़े इसका प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं।

इस वर्ष अगस्त में जारी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2023 के बीच 15,436 जीवित लोगों ने अंगदान किया, जिसमें 63 प्रतिशत महिलाएं थीं। हालांकि, अंग प्रत्यारोपण के माध्यम से महिलाओं की जान बचाने की बात आती है तो उन्हें कम हिस्सा मिला। रिपोर्ट बताती है कि देश भर में उक्त अवधि में जितने किडनी प्रत्यारोपण हुए, उनमें 37 प्रतिशत महिलाओं को ही किडनी मिल पाई।

2013 में जीवित लोगों और ब्रेन डेड मरीजों से कुल 4,990 अंगदान हुए

इसी प्रकार महिलाओं के हिस्से लिवर 30 प्रतिशत, हार्ट 24 प्रतिशत और पैंक्रियाज 26 प्रतिशत आए। फेफड़ा प्रत्यारोपण में जरूर महिलाओं को पुरुषों के बराबर भागीदारी मिली।

बता दें कि देश में वर्ष 2013 में जीवित लोगों और ब्रेन डेड मरीजों से कुल 4,990 अंगदान हुए, जो बढ़ते हुए 2023 में 18,378 हो गए हैं। अंग प्रत्यारोपण में दिल्ली आगेरिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2023 में जीवित व्यक्ति के अंगदान से प्रत्यारोपण में सबसे आगे दिल्ली रही। यहां 4,275 अंग प्रत्यारोपित हुए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,833, महाराष्ट्र में 1,493, केरल में 1,376 और बंगाल में 1,021 अंग प्रत्यारोपित हुए।

मध्य प्रदेश में अब तक कुल 60 ब्रेन डेथ अंगदान हुए

ब्रेन डेथ लोगों के अंगदान में सबसे आगे तेलंगाना है। मध्य प्रदेश में अब तक कुल 60 ब्रेन डेथ अंगदान हुए हैं। दो तरह से होता है अंगदानब्रेन स्टेम डेथ अंगदान - जब व्यक्ति का ब्रेन काम करना बंद कर देता है, पर हृदय कुछ देर तक काम करता रहता है, तब हार्ट, लिवर, किडनी, फेफड़ा, पैंक्रियाज और छोटी आंत दान किए जा सकते हैं। लिविंग अंगदान - जब जीवित व्यक्ति अंगदान करता है तो उसे लिविंग अंगदान कहा जाता है। जैसे किडनी या फिर लिवर का अंश।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें