Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

National Youth Day 2024: भोपाल में स्कूली बच्चों के साथ CM मोहन यादव ने किया सूर्य नमस्कार

National Youth Day 2024 आज विवेकानंद जयंती है जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आज प्रदेश के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय प्रमुख आयोजन राजधानी के शिवाजी नगर में स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी सम्मिलित हुए। उन्होंने यहां स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Fri, 12 Jan 2024 12:17 PM (IST)
Hero Image
National Youth Day 2024: भोपाल में स्कूली बच्चों के साथ CM मोहन यादव ने किया सूर्य नमस्कार

ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। National Youth Day 2024: आज विवेकानंद जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आज प्रदेश के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय प्रमुख आयोजन राजधानी के शिवाजी नगर में स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी सम्मिलित हुए।

उन्होंने यहां स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के संदेश से किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश गान हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश भी विद्यार्थियों को सुनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूर्य नमस्कार, योग व प्राणायाम के फायदे के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। आज से 100 साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने जो घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, आज हम सभी देख रहे हैं कि दुनिया के हर क्षेत्र में भारत की साख बढ़ी है। आज हम सब देख रहे हैं कि भारत कदम-कदम कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। आज पृथ्वी से लेकर चंद्रयान तक और गगनयान के माध्यम से आदित्य यानी सूर्य तक भारत अपनी साख और धाक जमा रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, खेल समेत हर क्षेत्र में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद कहा था कि ईश्वर को किसने देखा है और उसके खोज में वे निकल गए। विवेकानंद ने हमें सनातन संस्कृति के बारे में सिखाया। भारत विविधता वाला देश है।

इस देश में युवाओं को अपनी सोच, संस्कार से आगे बढ़ाना होगा। योग के लिए स्वामी विवेकानंद ने सभी को अहसास कराया था। अष्टांग योग से हम अपनी शारीरिक शक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। आप युवा स्वयं के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी स्कूलों में सुबह 9 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक आकाशवाणी से कार्यक्रम प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। दूसरे स्कूलों में छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर और भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

स्कूलों में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

सीहोर में इस साल भी 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन आवसीय खेलकूद परिसर में प्रात: 9 बजे से किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ आशीष तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर सहित शिक्षक और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया।ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। आज विवेकानंद जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस मौके पर आज प्रदेश के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय प्रमुख आयोजन राजधानी के शिवाजी नगर में स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी सम्मिलित हुए।

उन्होंने यहां स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के संदेश से किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश गान हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश भी विद्यार्थियों को सुनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूर्य नमस्कार, योग व प्राणायाम के फायदे के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। आज से 100 साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने जो घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, आज हम सभी देख रहे हैं कि दुनिया के हर क्षेत्र में भारत की साख बढ़ी है। आज हम सब देख रहे हैं कि भारत कदम-कदम कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। आज पृथ्वी से लेकर चंद्रयान तक और गगनयान के माध्यम से आदित्य यानी सूर्य तक भारत अपनी साख और धाक जमा रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, खेल समेत हर क्षेत्र में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद कहा था कि ईश्वर को किसने देखा है और उसके खोज में वे निकल गए। विवेकानंद ने हमें सनातन संस्कृति के बारे में सिखाया। भारत विविधता वाला देश है।

इस देश में युवाओं को अपनी सोच, संस्कार से आगे बढ़ाना होगा। योग के लिए स्वामी विवेकानंद ने सभी को अहसास कराया था। अष्टांग योग से हम अपनी शारीरिक शक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। आप युवा स्वयं के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर प्रदेश के सभी स्कूलों में सुबह 9 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक आकाशवाणी से कार्यक्रम प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। दूसरे स्कूलों में छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर और भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

स्कूलों में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

सीहोर में इस साल भी 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन आवसीय खेलकूद परिसर में प्रात: 9 बजे से किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ आशीष तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर सहित शिक्षक और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया।

यह भी पढ़ें- Haveri News: कर्नाटक में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म! अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

यह भी पढ़ें- Kerala: अपने घर में पिता और दो बच्चे पाए गए मृत, पारिवारिक विवाद का जताया जा रहा संदेह