Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए आज से नामांकन, भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने शहडोल से भरा पर्चा

Lok Sabha Election 2024 इस दौरान संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह भी बताया गया कि जब भाजपा की तरफ से प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे उसे समय मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। संसदीय क्षेत्र शहडोल से हिमाद्री सिंह दूसरी बार भाजपा पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं पिछली बार भी वे यहां से जीत हासिल की थी।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 20 Mar 2024 02:37 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश के संसदीय क्षेत्र शहडोल से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने भरा पर्चा (फोटो- नई दुनिया)

डिजिटल डेस्क, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के संसदीय क्षेत्र शहडोल लोकसभा से भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन फार्म भर दिया है। अनूपपुर कलेक्ट्रेट में रिटर्निग आफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ के समक्ष दोपहर करीब एक बजे यह नामांकन भाजपा प्रत्याशी द्वारा प्रदेश में लघु एवं कुटीर राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह मौजूद थे। 

इनके अलावा विधायक जयसिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी की मौजूदगी में प्रत्याशी हिमाद्री सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ अनूपपुर कलेक्ट्रेट पहुंची।

इस दौरान संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह भी बताया गया कि जब भाजपा की तरफ से प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे उसे समय मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। संसदीय क्षेत्र शहडोल से हिमाद्री सिंह दूसरी बार भाजपा पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं पिछली बार भी वे यहां से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: पत्रकारों को भी घर से मतदान करने की मिलेगी सुविधा, नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें