Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फिल्मी स्टाइल में भोपाल के म्यूजियम से करोड़ों की कीमती वस्तुएं चुरा लीं, पढ़िए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी?

Bhopal News भोपाल के स्टेट म्यूजियम में एक शख्स ने फिल्मी अंदाज में चोरी करने की कोशिश की। इस कोशिश में वह सफल भी हो गया। दिक्कत यह रही कि वह चोरी करने की नीयत से संग्रहालय के अंदर तो चला गया लेकिन बाहर निकलना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। पढ़िए कैसे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया?

By Jagran News Edited By: Deepak Vyas Updated: Thu, 05 Sep 2024 12:37 PM (IST)
Hero Image
Bhopal News: भोपाल के स्टेट म्यूजियम में बेशकीमती वस्तुएं चोरी करने की नीयत से घुसा था चोर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल के म्यूजियम से चोरी के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने 'धूम 2' के रितिक रोशन की स्टाइल में म्यूजियम से 15 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं चुराने का प्रयास किया। घटना के अनुसार यह शख्स भोपाल में श्यामला हिल स्थित स्टेट म्यूजियम में चोरी करने के लिए अंदर घुसा। इस दौरान म्यूजियम के बंद होने का इंतजार करता रहा। जब सभी लोग चले गए और म्यूजियम बंद हो गया, तब उसने 15 करोड़ रुपये की राशि की कीमती कलाकृतियां व अन्य वस्तुएं चुरा लीं।

रोड़ा बन गई 25 फीट की दीवार

चोरी करने में सफल रहने के बाद वह सभी के जाने का इंतजार करता रहा और जब रात हो गई तब पूरा संग्रहालय खाली हो गया। बाहर निकलने की राह आसान देख वहां से निकलने के लिए तैयार हुआ। लेकिन भागने के दौरान उसके सामने सबसे बड़ी समस्या करीब 25 फीट की दीवार थी, जिसे उसने फांदने का निश्चय किया। इतनी हाइट वाली दीवार को फांदने की कोशिश में वह गिर गया और बेहोश हो गया। जब सुबह संग्रहालय खुला तो सुरक्षाकर्मियों देखा कि एक शख्स घायल अवस्था में बेहोश पड़ा है। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुगलकालीन बेशकीमती वस्तुएं बरामद

कीमती वस्तुओं की चोरी करने वाला यह शख्स बिहार के गया का रहने वाला है। इसका नाम विनोद यादव बताया गया है। पुलिस ने 15 करोड़ की राशि की बहुमूल्य वस्तुएं चोरी करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया और कीमती वस्तुएं बरामद कर लीं। इन बहुमूल्य कलाकृतियों और मॉन्यूमेंट्स में खासतौर पर मुगलकालीन सोने और अन्य धातुओं के सिक्के भी शामिल थे। इनकी कुल कीमत करीब 15 करोड़ रुपये तक आंकी गई है।

6 महीने पहले देखने आया था म्यूजियम

वहीं 'टीवी टुडे नेटवर्क' के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस वारदात की सूचना 3 सितंबर को मिली। पुलिस के अनुसार सोने और चांदी के कीमती सिक्के, जेवर, मॉन्यूमेंट्स व अन्य बेशकीमती चीजें गायब थीं। पुलिस ने म्यूजियम परिसर की गहन तलाशी ली। उधर, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 6 माह पहले एक परीक्षा देने भोपाल आया था, तब इस म्यूजियम में आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।