Karauli Road Accident: राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, कैला देवी के दर्शन करने गए थे श्रद्धालु
राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां ट्रक और बोलेरो कार की टक्कर हुई है। यह टक्कर इतनी भीषण थी की इसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को जयपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जागरण न्यूज नेटवर्क, श्योपुर। राजस्थान के करौली में एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हादसा राजस्थान के करौली में हुआ। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन के लिए वहां गए थे। हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई है, 4 लोग घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा करोली के पास हुआ, जहां बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे।
बोलेरो में मध्य प्रदेश के श्योपुर के श्रद्धालु सवार थे, जोकि कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।