Move to Jagran APP

PM Modi cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से कौन-कौन? लिस्ट में इन 4 प्रमुख नेताओं का नाम शामिल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान भी शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली पहुंचे। बता दें लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया है। इस बड़ी जीत के बाद अब एमपी के 4 नेताओं की मोदी कैबिनेट में दावेदारी बढ़ गई है। राज्य की बड़ी जीत के बाद एमपी के इन चेहरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

By Nidhi Avinash Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sun, 09 Jun 2024 09:33 PM (IST)
Hero Image
मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से कौन-कौन? (Image: ANI)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Narendra Modi Swearing-in Ceremony: नरेंद्र मोदी आज (9 जून) को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ ली। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे पर हुआ। इसी शाम, मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान भी शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली पहुंचे।

2024 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया है। इस बड़ी जीत के बाद अब एमपी के 4 नेताओं की मोदी कैबिनेट में दावेदारी बढ़ गई है। राज्य की इस बड़ी जीत के बाद एमपी के इन चेहरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

इन 4 नेताओं को मिला मौका

नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक और सावित्री ठाकुर का नाम मंत्री पद देने की लिस्ट में शामिल है। 

मध्य प्रदेश से किन्हें मिला मौका?

नाम संदसीय क्षेत्र रैंक विभाग
शिवराज सिंह चौहान विदिशा (BJP) कैबिनेट मंत्री -
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना शिवपुरी (BJP) कैबिनेट मंत्री -
सावित्री ठाकुर धार (BJP) राज्य मंत्री -
वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ (BJP) कैबिनेट मंत्री -

यह भी पढ़ें: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि..', क्यों और किसलिए होती है पद ग्रहण से पहले शपथ? क्या हैं इसके नियम

यह भी पढ़ें: PM Modi Oath Ceremony: मुइज्‍जू, शेख हसीना समेत ये विदेशी नेता बने मोदी के गेस्ट, यहां देखें सभी नेताओं की लिस्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।