Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, छह गिरफ्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भी व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले के कई किरदार अपना भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। क्लीनचिट पा चुके संजीव सक्सेना कांग्रेस से जुड़े हैं और भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। घोटाले के मुख्य सरगना रहे डा. जगदीश सगर भी बसपा से टिकट लेकर गोहद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Thu, 07 Sep 2023 08:08 AM (IST)
Hero Image
नितिन गडकरी ने मंगलवार को राजस्थान के गोगामेड़ी में भाषण दिया। (फाइल फोटो)

भोपाल,जेएनएन। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भी व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाले के कई किरदार अपना भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। क्लीनचिट पा चुके संजीव सक्सेना कांग्रेस से जुड़े हैं और भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। घोटाले के मुख्य सरगना रहे डा. जगदीश सगर भी बसपा से टिकट लेकर गोहद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

व्यापम घोटाले को सामने लाने और लड़ाई लड़ने वाले व्हिसल ब्लोअर पारस सकलेचा कांग्रेस और डा. आनंद राय भारत राष्ट्र समिति से राजनीति में सक्रिय हैं। सक्सेना ने 2008 और 2013 में दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में व्यापम घोटाले में फंसे होने के कारण कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। उधर, व्यापम घोटाले के सरगना रहे डा. जगदीश सगर भी वर्ष 2018 में बसपा के टिकट पर गोहद चुनाव लड़ा था।

नितिन गडकरी का मंगलवार को राजस्थान के गोगामेड़ी में दिए गए भाषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। राजस्थान में भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था-एक शायर बहुत बड़ी शायरी कहते थे। यह मैं नहीं कह रहा हूं, लेकिन वह वह कहते थे कि इधर गधे, उधर गधे, सब तरफ गधे ही गधे। अच्छे घोड़े को नहीं है घास, गधे खा रहे च्यवनप्राश। समझने वालों को इशारा ही काफी होता है। गडकरी का यह बयान इंटरनेट मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। बुधवार को राजस्थान में भी इस बयान की काफी चर्चा रही। एक तरफ भाजपा नेता और कार्यकर्ता गडकरी के बयान को अशोक गहलोत सरकार को लेकर बता रहे थे, वहीं कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि उन्होंने अपनी ही पार्टी की तरफ इशारा किया है।

खंडवा में पांचवीं जन आशीर्वाद यात्रा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झंडी दिखाई। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब विकास का पावर स्टेशन बनेगा। मध्य प्रदेश की सड़क कांग्रेस राज में कैसी थी, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। इसका श्रेय न प्रधानमंत्री को जाता है न मुझे और न ही मुख्यमंत्री को बल्कि जनता को जाता है। जिसने हमें चुनकर सेवा का अवसर दिया। गडकरी का भाषण समाप्त होते ही जोरदार वर्षा शुरू हो गई। बरसते पानी में उन्होंने जनआशीर्वाद यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी संबोधित किया।

गडकरी ने दिखाई पांचवीं यात्रा को झंडी

मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा पर मंगलवार रात को पथराव कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को नामजद किया है। इसमें छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना नीमच जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर रामपुरा क्षेत्र के राउली कुड़ी गांव में हुई। यात्रा पर हमले की वजह चीता प्रोजेक्ट को लेकर विरोध भी बताया जा रहा है। चीतों का दूसरा ठौर गांधी सागर अभयारण्य को बनाया जाना है, जिसकी सीमा इस क्षेत्र से लगती है।

वन विभाग यहां जंगल में फेंसिंग करा रहा है। मवेशियों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण भड़के हुए हैं। करीब 150 लोग मंगलवार रात को यात्रा के रथ के सामने आ गए। भाजपा नेताओं ने काफी देर तक लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान पथराव शुरू हो गया। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर जमा कर रखे थे। इस हमले में यात्रा में शामिल वाहनों के कांच टूट गए। बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ कई महीनों से उकसाने का काम कर रहे थे। वह कह चुके थे कि मणिपुर जैसा पथराव हो सकता है।