Move to Jagran APP

MP News: बेंगलुरू जा रही उड़ान में आई तकनीकी खराबी, देर रात को एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

मौसम खराब होने कई फ्लाइट्स देर से चल रही हैं। बुधवार को इंडिगो की बेंगलुरू इवनिंग उड़ान तय समय से करीब एक घंटे की देरी रात को 10.25 बजे भोपाल पहुंची। देर रात को उड़ान संख्या 6-ई 6466 वापस बेंगलुरु रवाना होने वाली थी अचानक इसमें तकनीकी खराबी आ गई। खराबी ठीक नहीं होने के कारण इसे देर रात को निरस्त कर दिया गया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 16 May 2024 12:55 AM (IST)
Hero Image
बेंगलुरू जा रही उड़ान में आई तकनीकी खराबी, देर रात को एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

जागरण संवाददाता, भोपाल। मौसम खराब होने कई फ्लाइट्स देर से चल रही हैं। बुधवार को इंडिगो की बेंगलुरू इवनिंग उड़ान तय समय से करीब एक घंटे की देरी रात को 10.25 बजे भोपाल पहुंची। देर रात को उड़ान संख्या 6-ई 6466 वापस बेंगलुरु रवाना होने वाली थी, अचानक इसमें तकनीकी खराबी आ गई।

बताया जाता है की उड़ान रन वे से वापस लौट आई। खराबी ठीक नहीं होने के कारण इसे देर रात को निरस्त कर दिया गया। इस उड़ान से बेंगलुरु जा रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने देर रात को एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। इंडिगो वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका।

सुबह की दिल्ली उड़ान एवं मुंबई उड़ान भी 30 मिनट की देरी से पहुंची। एयर इंडिया की सुबह की दिल्ली उड़ान 20 मिनट देर से पहुंची। मुंबई का मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट देर से चल रही थीं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।