Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ujjain Mahakal Temple: बीते 8 महीने में हुई 1.35 अरब की इनकम, तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की आय में बढ़ोतरी हुई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार बीते 8 महीने में मंदिर को लगभग 1.35 अरब डॉलर का दान प्राप्त हुआ। यह आय श्रद्धालुओं द्वारा लिए गए प्रसाददर्शन टिकट भस्म आरती की सशुल्क बुकिंग भेंट पेटी में आए दान और मंदिर में होने वाले अभिषेक पूजन व श्रृंगार की बुकिंग तथा लड्डू प्रसाद से प्राप्त हुए है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 25 Sep 2023 09:44 AM (IST)
Hero Image
तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन (Image: NAI DUNIA)

उज्जैन, नई दुनिया/जागरण डेस्क।Ujjain Mahakal Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की आय में बढ़ोतरी हुई है। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से यहां लगातार आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगभग 8 महीने के भीतर महाकाल मंदिर ने काफी अच्छी-खासी कमाई की है।

जाहिर सी बात है कि अगर मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ेगी तो दान का आकंड़ा भी ऊपर पहुंच ही जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि श्रावण-भादो मास में देश विदेश से लगभग 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे।

8 महीने में हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई

मंदिर प्रशासन के अनुसार, बीते 8 महीने में मंदिर को लगभग 1.35 अरब डॉलर का दान प्राप्त हुआ है। यह आय श्रद्धालुओं द्वारा लिए गए प्रसाद, दर्शन टिकट, भस्म आरती की सशुल्क बुकिंग, भेंट पेटी में आए दान और मंदिर में होने वाले अभिषेक पूजन व श्रृंगार की बुकिंग तथा लड्डू प्रसाद से प्राप्त हुए है।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री शिवराज ने कोटवारों के मानदेय में की दोगुनी वृद्धि, बोले- रिटायरमेंट में देंगे एक लाख रुपये

मंदिर का क्षेत्रफल फैला, बढ़े खर्चे

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि एक तरफ मंदिर का दान बढ़ा तो दूसरी ओर खर्चा भी बढ़ा है। पहले मंदिर का क्षेत्रफल 2.82 हेक्टेयर का था, जो अब बढ़कर 47 हेक्टेयर का हो गया है। मंदिर के रखरखाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर सुविधा तक के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंदिर समिति ने बताया कि इन खर्चों में लड्डू प्रसाद के विक्रय की राशि भी शामिल होती है, जो आय से ज्यादा खर्च होता है।

2022 में हुआ था महाकाल लोक का लोकार्पण

  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर, 2022 को बाबा महाकलेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का लोकार्पण किया था।
  • महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक से वृद्धि हुई।
  • जहां पहले इन श्रद्धालुओं की संख्या 20 से 30 हजार होती थी, अब वो बढ़कर 1 या 2 लाख हो गई है।
  • इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन टिकट, भस्म आरती की सशुल्क बुकिंग, भेंट पेटी में आए दान और
  • मंदिर में होने वाले अभिषेक पूजन व श्रृंगार की बुकिंग की।
  • इस साल श्रावण-भादो मास में देश विदेश से लगभग 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

यह भी पढ़े: PM Modi Bhopal Visit: कड़ी सुरक्षा के बीच आज पीएम मोदी पहुंचेंगे भोपाल, SPG ने छह बार किया रिहर्सल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें