Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather In MP: भीषण गर्मी में शहर के मौसम का तीखा हुआ तेवर, गर्मी के पीक सीजन में 33 ट्रेनें रद

दिन में उत्तर पश्चिमी हवाएं आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। वहीं दूसरी और उत्तर-भारत में शादी का सीजन चल रहा है। गर्मी की छुट्टी होने से स्कूल बंद हो गए हैं। रेलवे ने ट्रेनें रद कर दी हैं इसलिए टिकटों की मारामारी मची हुई है।

By Priti JhaEdited By: Updated: Mon, 09 May 2022 01:24 PM (IST)
Hero Image
भीषण गर्मी में शहर के मौसम का तीखे हुए तेवर

इंदौर, जेएनएन। एक बार फिर शहर में गर्मी की तपिश का एहसास बढ़ रहा है। सोमवार सुबह शहर में 8:30 बजे तक पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया था। दिन में उत्तर पश्चिमी हवाएं आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। आसमान में बादल भी छाए रहे। वहीं, दूसरी और उत्तर-भारत में शादी का सीजन चल रहा है। गर्मी की छुट्टी होने से स्कूल बंद हो गए हैं। ऐसे में स्टेशन पर दिवाली और छठ से ज्यादा भीड़ गांव की तरफ जा रही है।

मालूम हो कि दूसरी और रविवार को रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ देखने को मिली। मुंबई, दिल्ली, हावड़ा, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों का रिजर्वेशन टिकट होते हुए भी उन्हें अपनी सीटों के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, क्योंकि रेलवे ने ट्रेनें रद कर दी हैं, इसलिए टिकटों की मारामारी मची हुई है। इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, इसलिए यात्री मजबूरी में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को इंदौर शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम मप्र में डेढ़ किलो मीटर की ऊंचाई में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर से नमी आने से इंदौर में बादल दिखाई दे रहे हैं, वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब राजस्थान व गुजरात गर्म हो रहे और वहां से इंदौर से प्रदेश की ओर गर्म हवा आ रही हैं। गर्म हवाएं आद्रता को खत्म कर रही है, इसी कारण तापमान अभी बढे हुए हैं। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान खंडवा में 45.6 डिग्री ,राजगढ़ में 44.8 डिग्री, रतलाम में 44.6 डिग्री, नौगांव में 44.2 डिग्री और खजुराहो में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में खंडवा रतलाम में लू का असर देखने को मिला।

जानकारी हो कि मौसम विज्ञान के उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अब तीव्र चक्रवात में तब्दील हो गए हैं। इसके असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहेंगे हालांकि इसका ज्यादा असर पश्चिम मध्य प्रदेश में नहीं होगा।

मालूम हो कि रेलवे ने एक्सप्रेस के साथ ही लोकल ट्रेनों को रद कर दिया है। लोकल ट्रेनें रद होने के बाद इन शहरों से आने वाले यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद सरकारी और प्राइवेट दफ्तर नियमित खुल रहे हैं।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें