Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP News: वाइफ-स्वैप के लिए नहीं मानी पत्नी तो पति ने पार की हैवानियत की हदें, पुरुषों के साथ बनता था संबंध

मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर वाइफ स्वैप खेल न खेलने के कारण मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। दरसल घटना राजस्थान के बीकानेर की है जिसका मामला भोपाल में दर्ज किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Mon, 17 Oct 2022 04:20 PM (IST)
Hero Image
वाइफ-स्वैप गेम न खेलने को मानी पत्नी तो पति ने पार की हैवानियत की हदें, पुरुषों के साथ बनता संबंध

भोपाल एएनआई। मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमे एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर 'वाइफ स्वैप' खेल न खेलने के कारण मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। दरसल घटना राजस्थान के बीकानेर की है जिसका मामला भोपाल में दर्ज किया गया। 

होटल में पत्नी को बनाया बंधक

पुलिस शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने कहा उसके पति अम्मार ने उसे बीकानेर के एक होटल के कमरे में बंद कर दिया था और उसका फोन छीन लिया। ठीक दो दिन बाद अम्मार बीकानेर के होटल में नशे की हालत में पंहुचा। शराब पीकर, ड्रग्स लेते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसका पति अलग-अलग लड़कियों के साथ संबंध बनता था, यहां तक ​​कि लड़कों के साथ संबंध बनाना भी उसके लिए सामान्य बात थी। पुलिस ने बताया कि होटल में पति ने उसे 'वाइफ स्वैप' गेम का हिस्सा बनने के लिए कहा था।

मारपीट में पत्नी को आई गंभीर चोटें

शिकायतकर्ता ने कहा जब मैंने खेल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया, तो उसने मेरे साथ मारपीट की, मुझे असभ्य कहा और मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला ने बताया कि उस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं लेकिन वह उस खेल का हिस्सा बनने के लिए तैयार नहीं हुई।

यह भी पढ़ें - Madhya Pradesh: एक दिन की मासूमी बच्ची को काले कपड़े में लपेटकर नाले में फेंक गई कलयुगी मां, सुनने वालों के मुंह से निकला हे भगवान!

बात न मानी तो मायके ले गए रिश्तेदार

पुलिस शिकायत के अनुसार, महिला ने यह भी बताया कि उसके ससुराल वालों ने उससे 50 लाख रुपये दहेज की मांग की। उसने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उस पर मॉडर्न (आधुनिक) नहीं होने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घायल होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और लेकिन हमले महीनों तक जारी रहे। जिसके बाद महिला के रिश्तेदार उसे मायके ले गए जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें - हेलमेट न पहनकर सफर करने वाले हो जाएं सावधान, पेट्रोल से लेकर शराब नहीं मिलेगी कोई चीज, ऊपर से होगी कार्रवाइ

महिला थाना पुलिस प्रभारी अंजना धुर्वे ने कहा कि आरोपी पति, उसकी सास और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 377, 498 ए, 323, 506, 34, 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामले में आगे की जांच की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें