Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार से देवास के मुसलमान खुश, मिल रहा है हर योजना का पूरा लाभ

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार से हर धर्म के लोग खुश हैं। देवास के मुस्लिम बाहुल इलाके में काफी विकास हुआ है और वहां पर मिल रही सुविधाएं मिल रही हैं। इसी को लेकर जागरण ने देवास के मुस्लिम इलाकों में जाकर वहां के लोगों से राज्य सरकार के कामकाज को लेकर बातचीत की। वहां पर अधिकतर लोग सरकार से खुश नजर आए।

By Jagran NewsEdited By: Gaurav TiwariUpdated: Thu, 07 Sep 2023 06:16 PM (IST)
Hero Image
लाडली बहना योजना से मिल रहे पैसे ने महिलाओं को जिंदगी को बदल दिया है।

देवास, डिजिटल टीम। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार से हर धर्म के लोग खुश हैं। देवास के मुस्लिम बाहुल इलाके में काफी विकास हुआ है और वहां पर मिल रही सुविधाएं मिल रही हैं। इसी को लेकर जागरण ने देवास के मुस्लिम इलाकों में जाकर वहां के लोगों से राज्य सरकार के कामकाज को लेकर बातचीत की। वहां पर अधिकतर लोग राज्य सरकार के काम से खुश नजर आए। वहां पर मकान के लिए लोन मिल रहा है। इसके साथ लाडली बहना योजना से मिल रहे पैसे ने महिलाओं को जिंदगी को बदल दिया है।

सरकार से मिल रही योजनाओं के बारे में फल विक्रेता मोहम्म सलीम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। हमें सस्ता अनाज मिल है। आयुष्मान कार्ड के कारण मुख्त में बढ़िया इलाज मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले उनकी दुकान का नाम श्री राम फ्रूट था लेकिन किसी ने गाड़ी निकालने के कारण तोड़ दिया था। इसी कारण से दूसरा बोर्ड बनवाया है।

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि लाडली बहन योजना में मेरी पत्नी को 1000 रुपये महीना मिलता है। राशन भी हनमें मुफ्त में मिल रहा है। सरकारी ने काफी अच्छी चीजें हमारे लिए की हैं।

सरकार की ओर से दी जा रही छात्रवृत्ति के बारे में बताते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि छात्रवृत्ति में कोई भेदभाव नहीं है। इसी कारण से मेरे बच्चों को पढ़ाने में मदद मिली। मेरा एक बेटा हाईकोर्ट में वकील है और एक बेटा सिविल इंजीनियर है। मेरा एक भतीजा डाक्टर है। मेरी बेटी ने MA किया है। मेरे पास पैसे नहीं थे लेकिन छात्रवृत्ति के कारण मैं अपने बच्चों को पढ़ा सका और वे काबिल बन सके। मैं यह सोच भी नहीं सकता था कि हम शिक्षा में इतना आगे बढ़ जाएंगे।

एक मुस्लिम महिला ने बताया कि सरकार ने इनके जीवन को कैसे गरीबी से उबारा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह बढ़िया राज कर रहे हैं। बहन-बेटियों की बहुत मदद कर रहे हैं। शिवराज सभी बहनों के भाई बन गए हैं। उन्होंने बहनों के आंसू पोंछ कर उनके हाथों में 1 हजार रुपये महीना दिया है। उन्होंने मेरे मकान बनवाने में मदद की। गरीब को पैसा देकर उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। हमने बड़ी गरीबी में जिंदगी गुजारी है लेकिन सरकार ने हमारी स्थिति को संवारने का काम किया है।

देवास अपने देवी मंदिर और नोट बनाने की प्रेस के कारण जाना जाता है। यहां पर नोटों की छपाई होती है। सोयाबीन की यहां अच्छी खेती होती है। इसी कारण से यहां पर सोयाबीन के प्लांट हैं। यहां पर अच्छा खासा इंडस्ट्रियल एरिया बसा हुआ है। देवास में कई सारी छोटी और बड़ी फैक्ट्री हैं। कई प्लांट है। शहर खूबसूरत है और हर जगह हरियाली भी काफी मात्रा में है। यहां पर 88 फीसदी हिंदू रहते हैं जबकि 11 से 12 फीसदी मुस्लिम यहां रहते हैं।

फल विक्रेता ने कहा कि यहां पर बहुत से बदलाव हो चुके हैं। अब ठेले पर हमें दस हजार का लोन मिल रहा है। इससे काम करने में आसानी हो रही है। महिला ने कहा कि बहनों को एक हजार रुपये महीना दे रहे हैं। गरीबों को मकन बनाने में मदद कर रहे हैं। सीएम शिवराज जरूरत का सभी सामान दे रहे हैं। बहनों को साड़ियां बांटी हैं।

किनारे की दुकान चलाने वाले मकसूद ने कहा कि महंगाई बहुत बढ़ गई है। कई काम अच्छे भी हुए हैं लेकिन महंगाई काफी परेशान कर रही है।

एक व्यक्ति ने बताया कि देवास में हिंदू मुस्लिम पूरी एकता के साथ रहते हैं। यहां कोई लड़ता नहीं है। सभी आपस में भाईचारे से रहते हैं।

देवास के एक और व्यक्ति ने सरकार के कामकाज पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि सरकार युवाओं के लिए काफी काम कर ही है। देवास में पहले इंडस्ट्रीज नहीं थी लेकिन आज यहां पर बहुत सारी फैक्ट्रीज हैं। कई सारी बड़ी कंपनिया यहां पर अपने प्लांट लगाए हुए हैं। इससे यहां पर बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। यहां पर सिर्फ हिंदुओं को ही नहीं मुस्लिमों को भी पूरा लाभ मिल रहा है। यहां सरकार की स्कीम्स का सबसे ज्यादा लाभ हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिमों को मिल रहा है। यहां के नौशराबाद इलाके में काफी मकान सरकार के द्वारा दिए जा रहे ढाई लाख रुपये से मकान बनाए गए हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर