Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gwalior Girl Kidnapping: 24 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद हुई दिनदहाड़े अगवा की गई लड़की, ग्वालियर में पेट्रोल पंप से हुआ था अपहरण

Gwalior Girl Kidnapping मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े अगवा की गई 19 वर्षीय लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि सोमवार को ग्वालियर में नाका चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास से बाइक सवार दो लोगों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया था। अपहरण की ये घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Tue, 21 Nov 2023 09:00 AM (IST)
Hero Image
Gwalior Girl Kidnapping: 24 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद हुई दिनदहाड़े अगवा हुई लड़की (फाइल फोटो)

एएनआई, ग्वालियर (एमपी)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े अगवा की गई 19 वर्षीय लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नाका चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास से अगवा की गई लड़की गुना के एक लॉज में मिली है।

चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास से हुई थी अगवा

ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास से सोमवार को एक लड़की का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसका अपहरण किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की की तलाश तेज की।

गुना एक लॉज से बरामद की गई लड़की

एसपी राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक, 19 वर्षीय लड़की को गुना के एक लॉज से सकुशल बरामद किया है। इसके अलावा इस मामले में एक व्यक्ति को लहार से पकड़ा है। 

दिनदहाड़े हुआ था लड़की का अपहरण

बता दें कि सोमवार को ग्वालियर में नाका चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास से बाइक सवार दो लोगों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया था। अपहरण की ये घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें एक आरोपी जबरन लड़की को बाइक पर बैठाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो टीमें बनाई थी। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Crime in Gwalior: फिल्मी अंदाज में किडनैपर ने युवती को किया किडनैप, CCTV में कैद हुई घटना

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें