Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sagar News: कुएं में एक ही परिवार के चार लोगों के शव, फंदे पर लटकी मिली दो महिलाएं; पानी में थी तीसरी महिला और बच्ची की लाश

मध्यप्रदेश के सागर देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में शनिवार को एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है। महिलाएं कुएं में फंदे पर लटकी थीं। वहीं वृद्ध महिला का शव पानी में उतरा रहा था। इनके साथ एक छह साल की बच्ची भी पानी में डूबी थी। करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से चारों शवों को निकाला गया।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sat, 14 Sep 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
कुएं में मिला एक बच्ची और तीन महिलाओं का शव,

डिजिटल डेस्क, सागर। मध्यप्रदेश के सागर देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में शनिवार को एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है। दो महिलाएं कुएं में फंदे पर लटकी थीं। वहीं वृद्ध महिला का शव पानी में उतरा रहा था। इनके साथ एक छह साल की बच्ची भी पानी में डूबी थी।

करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से चारों शवों को निकाला गया। इनमें फंदे पर लटकी दोनों महिलाएं आरती और भारती लोधी मृतिका भागबाई के बेटियां हैं। दोनों आपस में देवरानी-जेठानी भी हैं।

35 फीट गहरे कुएं से निकाला शव

वहीं रोमिका भागबाई की नातिन है। बताया जाता है कि इनके परिवार की एक नवविवाहिता सोनू लोधी ने विगत दिनों जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में आरती व भारती के परिवार को आरोपित बनाया गया था। दोनों के पति अभी जेल में हैं। परिवारजनों के मुताबिक सोनू की मौत के बाद उसके स्वजन आरती-भारती के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते थे। अंदेशा है कि इसी से परेशान होकर इन सभी ने यह कदम उठाया होगा।