Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहले दबाया बेटे का गला, फिर बेटी को जहर देकर खुद फंदे पर झूली मां; पति के आने पर हुआ वारदात का खुलासा

मध्य प्रदेश में सागर जिले के गढ़ाकोटा में गुरुवार रात एक महिला ने पहले अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की फिर बेटी को जहर पिलाया और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। इस घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। बेटी का इलाज चल रहा है। घटना की वजह पता नहीं चल सकी। जानकारी के अनुसार रामबाग वार्ड निवासी महिला के पति देवी पटेल पंक्चर की दुकान चलाते हैं।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Fri, 13 Sep 2024 10:26 PM (IST)
Hero Image
पति के आने पर हुआ वारदात का खुलासा (फोटो-जागरण)

जागरण न्यूज नेटवर्क, सागर: मध्य प्रदेश में सागर जिले के गढ़ाकोटा में गुरुवार रात एक महिला ने पहले अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की, फिर बेटी को जहर पिलाया और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। इस घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। बेटी का इलाज चल रहा है। घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। जानकारी के अनुसार  रामबाग वार्ड निवासी महिला के पति देवी पटेल पंक्चर की दुकान चलाते हैं।

गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी रीता फंदे पर लटकी हुई थी। पास में आठ वर्ष के बेटे नीरज का शव पड़ा था। डेढ़ वर्षीय बेटी परी बेहोश थी। देवी ने आसपास के लोगों को बुलाया और घर का दरबाजा तोड़ाकर सभी को बाहर निकाला।

डाक्टरों ने पत्नी और बेटे को किया मृत घोषित

तीनों को गढ़ाकोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पत्नी और बेटे को मृत घोषित कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया। फिलहाल आत्महत्या करने के कारण की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मायका पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई राहुल ने हत्या की आशंका जताई है और मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच करने की मांग की है। वहीं गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि सूचना लगते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर कारवाई शुरू कर दी थी। घटनास्थल की एफएसएल जांच कराई गई है।