Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP News: शाजापुर के मक्सी में खूब चले हथियार और गोलियां, एक की मौत; इलाके में कई जिलों की पुलिस तैनात

शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले गोलियां भी चल। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है वहीं स्थिति को देखते हुए कई जिलों की पुलिस तैनात की गई है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 26 Sep 2024 05:13 AM (IST)
Hero Image
शाजापुर के मक्सी में खूब चले हथियार और गोलियां, एक की मौत

जेएनएन, शाजापुर। शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चल। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।

कई जिलों का पुलिस बल तैनात

मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण है जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों के पुलिस बल के साथ ही आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी।

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन नही दिया था। बुधवार रात हुए विवाद को भी दो दिन पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी बुधवार रात को दो पक्ष में विवाद हो गया।

इसमें गोलियां भी चली और एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति गम्भीर घायल है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें